मप्र शासन लिखी JEEP में आए थे जेबकतरे, दर्जनों कांग्रेसी नेताओं की जेब काटी | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं की जेब कट गई। पता चला है कि कुल करीब 5 लाख रुपए कांग्रेसियों की जेब से सरक गए। इस मामले में अब पता चल रहा है कि जेबकतरे सिंधिया की सभा में मप्र शासन लिखी जीप से आए थे। वो आसानी से भीड़ में शामिल हो गए और अंत तक हाथ साफ करते रहे। यह घटना शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के खतौरा गांव में हुई। बता दें कि यहीं पर उपचुनाव सम्पन्न हुआ है और सिंधिया धन्यवाद सभा करने आए थे। खतौरा कांग्रेस प्रत्याशी का अपना गांव है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोडशो
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव की जीत पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो में जेबकतरे पांच लाख रुपये से ज्यादा की रकम लेकर भाग गए। जेबकतरे मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से वारदात करने आए थे। पुलिस ने हालांकि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन भी जब्त कर लिया है।

विधायक की भी जेब कटी
पुलिस के अनुसार, खतौरा में आयोजित सिंधिया के रोड शो के दौरान बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस रोड शो के दौरान चंदेरी से विधायक गोपाल सिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव सहित कई लोगों की जेब कटी. जेबकतरे लगभग पांच लाख रुपये ले जाने में सफल रहे।

मध्य प्रदेश शासन की गाड़ी में आए जेबकतरे
जेब कटने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उसे तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। उस जीप को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें सवार होकर जेबकतरे मध्य प्रदेश शासन की पट्टी लगाकर आए थे। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम चंदन नामदेव, विनोद नामदेव, विकास तिवारी हैं। सभी शिवपुरी निवासी हैं।

24 फरवरी को हुआ था उपचुनाव
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के लिए 24 फरवरी को उपचुनाव हुआ था। मुंगावली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को हराकर जीत हासिल की थी। कोलारस से कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 8086 मतों के अंतर से हराया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!