DAINIK BHASKAR के पत्रकार एवं साथी की हत्या | CRIME NEWS

नई दिल्ली। बिहार राज्य के आरा में रविवार रात दैनिक भास्कर के पत्रकार नवीन निश्चल 35 वर्ष एवं उनके साथी पत्रकार विजय सिंह 25 वर्ष की जीप से कुचलकर हत्या कर दी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हत्याकांड गड़हनी गांव के पूर्व मुखिया ने किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीप में पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसू अपने बेटे के साथ था। गुस्साए लोगों ने जीप में आग लगा दी एवं हाइवे पर शव रखकर चक्काजाम किया। 

पूर्व मुखिया से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को ही हरसू और नवीन के बीच बाजार में कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद हरसू ने नवीन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रात करीब 8 बजे गड़हनी के एक पुल पर निश्चल और उनके दोस्त की कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्से में आए लोगों ने पुल पर शवों को रख कर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जीप में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की। रात 11 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू में किया।

लोग बोले- हादसा नहीं, हत्या है

भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हरसू के घर पर पुलिस भेजी गई थी। लेकिन, वह बेटे के साथ फरार है। पूर्व मुखिया का बेटा पीरो दंगा कराने का आरोपी है और हाल ही में जेल से छूटा है। घटनास्थल पर पहुंचे दूसरे पूर्व मुखिया विनोद सिंह ने कहा कि नवीन की हत्या की गई है। हरसू ने खबर लिखने के कारण नवीन को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। वहीं, परिजन ने भी हत्या का आरोप लगाया है।

नवीन के छोटे भाई राजेश बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। नवीन सिंह उर्फ नवीन निश्चल 15 साल से पत्रकारिता से जुड़े थे। दैनिक भास्कर से वे साल 2015 से जुड़े थे। वहीं उनके साथी विजय सिंह एक पत्रिका के लिए लिखते थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!