सिहोरा/ उमरियापान। घर से शौच के लिए निकली एक महिला की लाश दूसरे दिन सोमवार गांव के पास नर्मदा नहर में झाड़ियों के बीच उतराती मिली है।जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।महिला के शरीर में आभूषण भी हैं।महिला के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले।घटना उमरियापान के बरही गांव की हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
कटनी जिले के उमरियापान थाना के एएसआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी चेतना पति सतेंद्र त्रिपाठी 35 वर्षीय महिला रविवार दोपहर दो बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी।घंटों बाद भी महिला घर नहीं पहुंची।घर के लोग चिंतित होने लगे।महिला के परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात होने तक महिला घर नहीं पहुंची। आसपास के क्षेत्र और रिस्तेदारों के बीच जब महिला का पता नहीं लगा,तब महिला के पति सतेन्द्र त्रिपाठी ने उमरियापान पुलिस को जानकारी दी।जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की मामला कायम किया।
सुबह नहर में उतराती मिली लाश
सोमवार सुबह गांव के लोग खेत की ओर आये तो उन्हें बरही गांव के एक किलोमीटर बाहर नर्मदा नहर पुल के समीप एक महिला की लाश उतराती दिखाई दी।जो खाम्हा की ओर से बरही की तरफ बहते आ रही थीं।जिसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी।घटना स्थल पर पहुंची उमरियापान पुलिस ने नहर से लाश को बाहर निकलवाया।पंचनामा कार्रवाई करते हुए उमरियापान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा।पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ करने में बताया गया कि महिला का किसी से कोई विवाद नहीं था।बीते करीब छह माह से महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। हालांकि महिला ने आत्महत्या किया है या महिला की हत्या की गई,पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हैं।