BHOPAL में डबल मर्डर, पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के ग्रीन वैली,खजूरी कला रोड़ स्थित एक मकान में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीके नायर उम्र 72 वर्ष एयरफोर्स के रिटायर्ड सिविलियन सिक्योरिटी अफसर थे। उनकी पत्नि गोमती नायर 62 वर्ष मुरार जिला अस्पताल से रिटायर हुईं थीं। उनकी 2 बेटियों की शादी भोपाल में हुई थी इसलिए दंपत्ति भोपाल में रहने आ गए थे। शक की सुई उनके पुराने नौकर पर जा रही है। दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने नौकर और उसकी पत्नि पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। 

अवधपुरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नि की लाशें दो मंजिला मकान की दुसरी मंजिल के बेडरुम में खून में लथपथ मिली। प्रारंभिक जाँच में घर के सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नही की गई है। पुलिस का मानना है कि हत्या बदला लेने की नियत से की गई है। एक वरिष्ट पुलिस अफसर ने बताया कि नायर दंपत्ती की हत्या का शक उनके पुराने घरेलू नौकर पर जा रहा है। वारदात के बाद से ही नौकर और उसकी पत्नी लापता है। मृतक दंपत्ती की लड़की ने भी घरेलू नौकर पर हत्या के आरोप लगाये है।

हत्या की जानकारी शुक्रवार को उस समय मिली जब घर में काम करने वाली नौकरानी सुबह आठ बजे के करीब आई। मेन गेट पर ताला लगा था और नौकरानी के अवाज देने के बाद भी घर से कोई नही निकला। नौकरानी ने पड़ोसी को जानकारी दी। पड़ोसी ने नायर दंपत्ती के राधापुरम मिसरोद में रहने वाले एक्स सर्विस मेन दामाद संजू नायर को दी। संजू नायर और पड़ोसियों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर जब घर में प्रवेश किया तो उन्हे पहली मंजिल के बेडरुम पर नायर दंपत्ती की लाश मिली।

नायर परिवार के यहां एक महिला घरेलू नौकरानी के रूप में रही है। उसी का लड़का राजू भी नायर दंपत्ती के यहा बचपन से काम करता रहा है। नायर दंपत्ती जब भोपाल आये तो नौकर राजू और उसकी पत्नी आरती भी भोपाल आ गये थे। नायर दंपत्ती ने अपने नौकर राजू को कारोबार करने के लिये समय समय पर पैसा उधार दिया था। उधारी चार लाख से ज्यादा हो गई तो नायर दंपत्ती ने अपने पैसों का तकाजा शुरु कर दिया। इस पर नौकर राजू और नायर दंपत्ती के संबध इतने खराब हो गये की राजू और नायर दंपत्ती का मिलना जुलना भी बंद हो गया।

मृतक नायर के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जीके नायर पहली मंजिल के बेडरुम में सोते थे जबकि उनकी पत्नी गोमती नायर ग्राउड़ फ्लोर पर सोती थी। जीके नायर एयरफोर्स से ग्वालियर से रिटायर हुये थे। उनकी पत्नी गोमती नायर दो साल पहले डिस्ट्रिक्ट अस्पताल मुरार ग्वालियर से रिटायर हुई थी। नायर दंपत्ती पहले ग्वालियर में ही रहते थे। पत्नी के रिटायर होने के बाद नायर दंपत्ती ग्वालियर का मकान बेच कर भोपाल शिफ्ट हो गये थे। भोपाल में इन्होने मकान नं 13 ग्रीनवेली कालोनी में खरीदा था। भोपाल में उनकी दो लड़कियां रहती है। जबकी एक लड़की ग्वालियर में रहती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!