यशोधरा राजे के हेलीकॉप्टर को भीड़ में घेरा, बिना मंत्री को लिए ही उड़ गया | SHIVPURI MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा को जीतने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। सीएम शिवराज सिंह ने खेल मंत्री यशोधरा राजे को इस चुनाव की कमान सौंप दी है। 22 फरवरी तक के​ लिए उन्हे हेलीकॉप्टर दिया गया है परंतु उनका हेलीकॉप्टर भीड़ का शिकार हो गया है। भीड़ से बचने के लिए बिना मंत्री को लिए ही पालयट हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गया। मंत्री 2 घंटे तक उसका इंतजार करती रहीं। बता दें कि यहां ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क भी नहीं है, हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। 

पूरा मामला शनिवार का है। शिवराज सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे का शिवपुरी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर जाने का कार्यक्रम था। तय समय पर हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर पहुंच गया। हेलिपैड के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से वहां हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों व बच्चों की भीड़ लग गई। तय समय पर जब हेलिकॉप्टर लैंड हुआ तो लोग हेलिकॉप्टर के पास पहुंचने लगे। देखते ही देखते लोगों ने पूरे हेलिकॉप्टर को घेर लिया।

आनन-फानन में हुई इस घटना से हेलिकॉप्टर का पायलट सहम गया। हेलिकॉप्टर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका के चलते पायलट वहां से हेलिकॉप्टर को उड़ा ले गया। मंत्री जब हेलिपैड पहुंची तो उन्हे वहां हेलिकॉप्टर नहीं मिला। बाद में पायलट से संपर्क कर उसे दोबारा आने के लिए कहा गया। करीब दो घंटे बाद जब हेलिकॉप्टर पहुंचा तो मंत्री प्रचार के लिए निकली।

इस संबंध में जब जिला प्रशासन से बात की गई तो वहां से जानकारी मिली की मंत्री के हेलिकॉप्टर के आने की पहले से कोई सूचना हमें नहीं मिली थी। बाद में जब जानकारी हुई तो हेलिपैड पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करा दिए गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!