भाजपा नेता ने सेना के जवान को दौड़-दौड़ा कर गोलियां मारीं - NATIONAL CRIME NEWS

Updesh Awasthee
मुरैना।
छुट्टी पर आए सेना के जवान अंशू तोमर को भाजपा नेता एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतू तोमर और उसके कुछ साथियों ने दौड़-दौड़ा कर गोली मारी, कई गोलियां लगने से अंशू बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। अम्बाह कस्बे में अचानक गोलियां चलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सेना के जवान अंशू तोमर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता नीतू तोमर और उसके कुछ साथियों एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। जवान अंशु तोमर को पेट में गोली लगी है उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जवान अंशु तोमर मेरठ में पदस्थ हैं और हाल ही में छुट्टी पर अपने गाँव आए हुए हैं । 

जवान के दोस्त का का कहना है कि वह दोनों बाइक से अम्बाह कसबे में घूम रहे थे तभी अचानक नीतू तोमर, गुलशन तोमर अपने साथियो के साथ बाइक पर सवार होकर आए और उनका पीछा शुरू कर दिया, जवान बाइक लेकर अम्बाह कस्बे से मिढ़ैला गाँव की तरफ भागा इसी दौरान नीतू तोमर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अंशू तोमर के पेट में लगी जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जवान का दोस्त उसे घायल हालत में अम्बाह अस्पताल लेकर पहुंचा। 

जहां से उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहां से पुलिस को सुचना दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने जवान की हालत को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल लेकर आई जिसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!