INDORE में स्वच्छता कर्मचारी नहाती महिलाओं के VIDEO बनाता था | CRIME NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर। देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है और शायद पहली बार है जब सफाई कर्मचारियों को लोग सम्मान की नजर से देखत हैं परंतु इंदौर में नगर निगम का एक कर्मचारी सफाई के बहाने लोगों के घरों के पीछे पहुंच जाता था और उनके बाथरूम की जालियों में मोबाइल कैमरा लगाकर नहाती महिलाओं के वीडियो बनाता था। एक युवती की जागरुकता के कारण उसे पकड़ लिया गया है। कालोनीवासियों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। नगरनिगम के अधिकारियों का कहना है कि वो कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर देंगे। 

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर बी सेक्टर की बैकलेन (घरों के पीछे वाला हिस्सा) में नगर निगम का कर्मचारी सफाई करता है। घरों के पीछे बने बाथरूमों में वो तांकझांक करता रहता था एवं नहाती महिलाओं के अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया करता था। घटना के दिन भी उसने एक मकान के बाथरूम में अपना मोबाइल लगा दिया। अंदर युवती नहा रही थी। अचानक उसकी नजर मोबाइल पर पड़ी। उसने शोर मचाकर अपने परिवार को इसके बारे में बताया। घरवालों ने सफाई कर्मचारी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चंदन नगर थाना प्रभारी वीएस तोमर ने बताया कि आोरपी को लोग पकड़कर थाने लाये हैं, युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी पर नगर निगम के अधिकारी भी थाने पहुंच गए, अधिकारियों ने उसे नौकरी से निकलाने की बात कही है, लेकिन इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम में किस किस्म के लोग नौकरी करते हैं और नगर निगम में भर्ती किये जाने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाए बिना ही भर्ती कर लिया जाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!