साबरमती के कैदियों ने कर दिया कमाल

NEWS ROOM
AHMEDABAD: अहमदाबाद के साबरमती सेन्ट्रल जेल में शनिवार को एक बार फिर मोबाइल मिलने से सनसनी फैल गई जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को साबरमती से कोर्ट में पेशी से वापस आ रहे कैदियों की जब छानबीन की गई तो उनके चप्पल से स्मार्ट फोन मिलेदरअसल, चप्पल को कुछ इस तरह से डिजाईन किया गया था कि उसमें पूरा का पूरा फोन सेट हो जा रहा था

पुलिस को जांच के दौरान तब शक हुआ जब उन्होंने कैदी के पैर में नए चप्पल देखे इसके बाद उनके चप्पल की भी जांच की गई उसमें दो स्मार्ट फोन मिले, जबकि एक कैदी ने जांच के डर से एक फोन वहीं जेल की खिड़की पर लावारीस छोड़ दिया था

कैदियों के चप्पल से इस तरह मोबाईल मिलने के बाद, अब जेल प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है इससे पहले भी अहमदाबाद के साबरमती जेल से कई बार कैदियों के बैरेक से मोबाइल मिले हैं अहमदाबाद के इस साबरमती जेल में इससे पहले 145 मीटर लम्बी सुरंग भी अहमदाबाद ब्लास्ट के कैदी बना चुकें हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!