
इसके बाद से पांचायत संदस्य के परिवार से जुड़े ये नेता नाराज है। इनकी नाराजगी की भनक भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी लग गई है, लिहाजा भाजपा अब इनको अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि मुंगावली में ही एक दौर की बातचीत हो चुकी है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य को जिला पंचायत का महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।
बुधवार को भरेंगे नामांकन
इधर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव 31 जनवरी को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इसी दिन कोलारस से महेंद्र सिंह यादव भी नामांकन पत्र भरेंगे। दोनों का नामाकंन भरवाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में रहेंगे।