मप्र में इधर कर्मचारी रिटायर्ड, उधर संविदा नियुक्ति की तैयारी | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य सरकार संविदा से होने वाली भर्तियों को आसान करने जा रही है। इससे तत्काल खाली पद पर संविदा नियुक्ति हो जाएगी। वित्त विभाग इस संबंध में नियम तैयार कर रहा है। अभी तक संविदा से भरे जाने वाले पदों के लिए पहले पद को संविदा पद घोषित करना पड़ता था, इसके बाद पद को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू होती थी। इससे जिम्मेदार बड़े पदों पर वर्षों तक नियुक्ति नहीं हो पाती थी और काम प्रभावित होता था। संविदा पद घोषित किए बगैर संविदा नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा, जिसके बाद इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। 

अभी तक खाली पद जिनमें राज्य सरकार के स्वीकृत समस्त पदों पर संविदा नियुक्ति के पहले खाली होने वाले पद को संविदा पद घोषित करना पड़ता था। इस प्रक्रिया में एक साल का समय लग जाता था। इससे लंबे समय तक पद खाली पड़े रहते थे। 

पद नहीं रहेगा खाली
नई व्यवस्था के तहत यदि प्रमुख अभियंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर एवं अन्य किसी भी संवर्ग का कोई भी पद खाली होगा, उस पद पर यदि विभाग पदोन्नति से भरे जाने के लिए कोई अफसर को योग्य नहीं पाती है, तो उस पद पर सरकार सीधे संविदा आधार पर भर्ती कर सकेगी। इसकी सीधी वजह किसी तरह से कामकाज प्रभावित न हो। वित्तमंत्री जयंत मलैया का कहना है कि संविदा भर्ती के नियमों में संशोधन करने जा रहे हैं। इससे बगैर किसी देरी के पदों को संविदा से भरे जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!