अंडरवियर की इलास्टिक से फांसी बनाकर कैदी ने की आत्महत्या | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। 2016 में सेंट्रल जेल भोपाल से कुछ कैदी टूथब्रश से ताला खोलकर फरार हो गए थे। अब पुलिस का दावा है कि शिवपुरी जिले की पिछोर उपजेल में बंद हत्या के आरोपी कैदी ने अंडरवियर की इलास्टिक का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल प्रबंधन का कहना है कि उसने शौचालय में फांसी लगाई है। साथी कैदियो ने शौचालय दरवाजा तोडकर मृत कैदी को बहार निकाला। 

जानकारी के अुनसार मृतक राजकुमार साहू उम्र 24 साल बीते 24 जनवरी को हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे न्यायालय में 25 जनवरी को पेश किया गया। न्यायायल ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। 

बताया जा रहा है कि बीती रात्रि राजकुमार शौचालय की कहकर गया हुआ था काफी देर तक वह जब बहार नही निकला तो कैदियो को शक हुआ आवाज दी गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही आने पर कैदियो ने शौचालय का दरवाजा तोडा तो अंदर राजकुमार मृत अवस्था में था। जेल प्रबंधन का कहना है कि राजकुमार साहू ने अपनी अंडरवियर की इलास्टिक से फांसी लगाई है। मृत कैदी के परिजनों के बयान सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!