संजय दत्त की बेटी ट्रांसपेरेंट कफ्तान में नजर आईं | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। SANJAY DUTT की बेटी TRISHALA DUTT (पहली वाइफ ऋचा शर्मा और संजय की संतान) भले ही अभी BOLLYWOOD से दूर हैं लेकिन कुछ कम ग्लैमरस नहीं हैं। हाल ही में इन्होंने इंस्टाग्राम का डिस्प्ले पिक चेंज किया है, जिसमें इन्होंने ट्रांसपेरेंट कफ्तान टॉप पहना है और उसमें ये अपने ब्यूटीफुल कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पिक में त्रिशाला बहुत हॉट और सेक्सी लग रही हैं। वहीं, एक और फोटो में त्रिशाला ने व्हाइट गाउन में पोस्ट की हैं, जिसमें ये बहुत ही गॉर्जियस दिख रही हैं। 

बता दें कि त्रिशाला अभी यूएस में रह रही हैं और फिल्मों से दूर वो वहां अपनी एजुकेशन पूरी कर रही हैं। हालांकि, 29 साल की त्रिशाला क्रिमिनल लॉ पढ़ चुकी हैं और फैशन डिजाइनिंग में झुकाव होने की वजह से इसी साल उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में एडमिशन लिया है।

आपको बताते चलें कि संजय दत्त से कई मौकों पर उनकी बेटी त्रिशाला को बॉलीवुड में लाने पर सवाल पूछे जा चुके हैं। हालांकि, संजय की तरफ से भी इस बात का कभी कोई ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है, लेकिन एक बार उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, "इंडस्ट्री में आने से पहले वो हिंदी तो सीख लें।"

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!