भाजपा नेता के फ्लैट में 8 लड़कियां, 25 लड़के, अर्धनग्न डांस | CRIME NEWS

वाराणसी। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद कथित भाजपा नेताओं की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता लगातार सामने आ रही है। बुधवार की देर रात एक फ्लैट के बैंक्वेट हॉल में पुलिस ने छापा मारकर आपत्त‍िजनक हालत में 8 लड़कियां और 25 युवकों को अरेस्ट किया है। मौके से भारी मात्रा में शराब, बीयर की बोतलों के साथ नशे की अन्य सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये फ्लैट बीजेपी नेता का है। पुलिस बीजेपी नेता समेत बैंक्वेट के मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

अर्धनग्न लड़के लड़कियां कर रहे थे डांस
इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह के मुताबिक, बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि दुर्गाकुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हॉल में बर्थडे पार्टी के नाम पर अश्लील पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें कई युवतियों समेत युवक अश्लील डांस कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान तेज साउंड में म्यूजिक बज रहा था और नशे की हालत में युवक और युवतियां अर्धनग्न अवस्था में डांस कर रहे थे। पुलिस ने 8 लड़कियों और 25 युवकों को गिरफ्तार किया है। लड़कियां मुगलसराय, जौनपुर और बनारस की रहले वाली हैं। बैंक्वेट हॉल इंद्रपाल बत्रा का है। पुलिस जांच में पता चला है कि इंद्रपाल खुद को बीजेपी नेता बताते हैं। इनके खि‍लाफ भी केस दर्ज किया गया है।

लड़कियों ने कहा- हम तो आर्टि‍स्ट है
रेड पड़ते ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई, लड़कियों ने कहा- ''हमें संतोष ने बुलाया था, हम तो आर्टि‍स्ट हैं। बता दें, पुलिस ने रेड का वीडि‍यो भी बनाया है, इसमें लड़कियां मुंह छि‍पाते हुए नजर आ रही हैं। कंचन (बदला हुआ नाम) ने बताया, ''हम लोग ऑर्क्रेस्टा आर्टि‍स्ट हैं, कहा गया था कि बर्थडे पार्टी है। इसमें करीब 50 लोग रहेंगे। पार्टी में कम कपड़ों में डांस करना होगा। पैसे की फाइनल बात नहीं हुई थी, बस ये बोला गया था कि जो भी मिलेगा, अच्छा मिलेगा।

बिंदी का व्यापारी है संतोष
बनारस के पांडेयपुर का रहने वाले संतोष की हड़सराय में बिंदी की शॉप है। उसने ही व्यापारी दोस्तों के साथ मि‍लकर पार्टी को ऑर्गजनाइज किया था। उसी ने लड़कियों को बुलाया था।
बताया जा रहा है कि संतोष पॉलिटीशि‍यन परिवार का रिलेटि‍व है। इस परिवार के कई लोग पूर्व और वर्तमान में भी विधायक है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!