संत कुटीर आश्रम में 3 साध्वियों का बलात्कार | CRIME NEWS

नई दिल्ली। बिहार राज्य के नवादा जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र के बहिआरा मोड़ स्थित संत कुटीर आश्रम में 3 साध्वियों के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोप आश्रम के सेवादारों पर लगा है। जिनके नाम उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के कल्पनाथ चौधरी, गिरिजाशंकर चौधरी, श्याम चौधरी और दिलचंद पटेल बताए गए हैं। घटना 12 दिसंबर 2017 की बताई जा जारी है। मगर पीड़ितों ने पुलिस में 4 जनवरी को थाने में मामले को दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरा मामला आश्रम की संपत्ति से जुड़ा है, जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मगर पुलिस फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद तीनों साध्वी अपने अपने घर चली गई हैं। दुष्कर्मियों ने यह घटना किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। दुष्कर्म पीड़ित साध्वियों में दो उत्तर प्रदेश की हैं और एक गया जिले की है। 

क्या है घटना
एक पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर की रात 10 बजे तीनों कमरे में खाना बना रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। तब साथ में खाना बना रही एक साध्वी ने जाकर दरवाजा खोला। इसके बाद कल्पनाथ चौधरी उसे गाली-गलौज करते हुए पकड़ कर खींचने लगा। तब वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर दोनों दरवाजे की तरफ दौड़ पड़ी। तभी अन्य आरोपित भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपित एक कमरे में ले गए और तीनों के साथ कल्पनाथ चौधरी, दिलचंद पटेल और तपस्यानंद ने दुष्कर्म किया। वहीं दो अन्य आरोपित रिवॉल्वर लेकर खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपित अक्सर आश्रम के अन्य शाखाओं से संबंध रखते हैं और यहां आया-जाया करते हैं।

पूर्व में भी यह आश्रम सुर्खियों में आया था। वर्ष 2011 में यह आश्रम अकबरपुर के पिथौरी गांव में संचालन किया जा रहा था और उस वक़्त भी एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उसी साल इस आश्रम को गोविंदपुर में शिफ्ट कर दिया गया था। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि महिलाओं के आवेदन पर गोविंदपुर थाने में 4/18 केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !