SDOP कहता है रात 8 बजे के बाद और भी कुछ डिस्कस कर सकते हैं | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा से आ रहा है। सौंसर (छिंदवाड़ा) के एसडीओपी केके वर्मा पर उनकी अधीनस्थ महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि वो डर्टी बातें करते हैं और रात 8 बजे के बाद अपने निवास पर बुलाते हैं। कहते हैं रात 8 बजे के बाद केस के अलावा और भी कुछ डिस्कस कर सकते हैं। 

महिला एडीपीओ का आरोप है कि वे शाम छह बजे के बाद आॅफिस आते हैं और 7-8 बजे तक केस पर डिस्कस करने की बात करते हैं। उन्होंने यहां तक बोला कि आठ बजे के बाद घर आकर और भी कुछ डिस्कस किया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला से शिकायत की है। मामले की जांच सिवनी एसपी को सौंपी गई है। 

सौंसर (छिंदवाड़ा) के एसडीओपी केके वर्मा अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार से इन दिनों चर्चाओं में हैं। उन पर बदमाशों को बचाने और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। महिलाओं के प्रति उनकी नियत पर भी सवाल उठाए गए हैं। एडीपीओ सौंसर में छोटी बच्ची के साथ रहती हैं। पति नागपुर में प्राइवेट कंपनी में सर्विस करते हैं। एडीपीओ का कहना है कि एसडीओपी वर्मा शाम छह बजे के बाद आॅफिस चर्चा करने आए और गलत अंदाज में मुझसे बात की। मेरे शासकीय आवास पर आकर मुझसे वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने के लिए कहा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!