मप्र में जनता सुखी, कर्नाटक में माफिया राज: शिवराज सिंह चौहान | NATIONAL NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कर्नाटक के हावेरी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि भाजपा को जिताकर न्यू कर्नाटक का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि यहां परिवर्तन की लहर दिख रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक को बर्बाद कर विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया है। यहां किसान, आमजन, महिलाएं सबका हाल बेहाल है। खनिज संपदा पर माफियाओं का कब्जा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि दो नवम्बर से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन रैली शुरू की है। चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खनिज संसाधनों का उपयोग जनता की भलाई के लिए हो रहा है। रेत खनन का अधिकार पंचायतों को देकर ग्रामीणों को रोजगार और राहत दिलाई गई है।

चौहान ने कहा कि कर्नाटक की राज्य सरकार किसानों का कोई खयाल नहीं रख रही। मध्यप्रदेश में किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। फसलों का उचित मूल्य मिले, इसके भी समुचित प्रबंध किए गए हैं। राज्य सरकार ने भावांतर योजना लागू कर किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य दिलाया है। प्रदेश के किसान योजना से लाभांवित हुए हैं। शिवराज ने कहा कि न्यू इंडिया बनाने के लिए न्यू कर्नाटक बनाना होगा। इसके लिए भाजपा की सरकार ही एकमात्र तरीका है। कांग्रेस की सरकार में तो भ्रष्टाचार और बदहाली ही होती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!