लड़की ने रेप की FIR दर्ज कराई, लड़का बोले हम तो शादीशुदा हैं | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। उज्जैन में दर्ज हुए बलात्कार के मामले में अब पुलिस के सामने नई परेशानी आ गई है। एक युवती ने कुछ दिन पहले थाने आकर रिपोर्ट लिखाई कि वो मोहित के साथ लिव इन रिलेशन में थी। 4 साल तक उससे संबंध बनाए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। मामला दर्ज हो जाने के बाद लड़का एसपी के सामने पेश हो गया। उसका कहना है कि हम तो शादीशुदा है। हमारी 2 साल की बेटी है। उसने शादी के दस्तावेज और फोटो भी पेश किए। बता दें कि भारतीय कानून के अनुसार पत्नी अपने पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं करा सकती। 

रामजी की गली के समीप रहने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले महिला थाना पहुंचकर सखीपुरा के रहने वाले मोहित के खिलाफ चार साल तक बगैर शादी किए रखने और शादी का बोलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।

केस दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद युवक खुद ही एसपी के सामने प्रस्तुत हो गया। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि पत्नी के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार धमकी दी कि वे उसे वापस ले जाएंगे। पत्नी भी ससुराल वालों की बात में आकर शादी के बाद छोटी-छोटी बातों में विवाद करने लगी थी। घर के विवाद में ससुराल वालों के कहने पर पत्नी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। हमारी 2 साल की बेटी है।

महिला थाना टीआई रेखा वर्मा ने बताया महिला तीन दिन पहले आई और मोहित की शिकायत की थी। इस पर मोहित को फोन कर थाने बुलाया था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। उससे पूछा गया कि महिला तुम्हारी कौन लगती है, तब भी उसने कहा कि कोई रिश्ता नहीं है और शादी नहीं की है। दो दिन इंतजार के बाद महिला और उसके परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अपने वकील के जरिए शादी के सबूत पेश कर रहा है। यह इस मामले में नया मोड़ है, जो सबूत मोहित ने पेश किए हैं, उन पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ चार लोग आए थे, जो गवाह के रूप में बोले कि शादी नहीं हुई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!