4 दिन से गायब हैं मप्र के कैबिनेट मंत्री, तलाश में निकली पुलिस | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य 4 दिन से गायब हैं। वो अपने निजी निवास पर नहीं हैं। वो अपने सरकारी आवास पर भी नहीं हैं। वो किसी भी दूसरे सरकारी गेस्ट हाउस में भी नहीं हैं। यहां तक कि मप्र पुलिस को भी नहीं पता कि वो कहां हैं। पुलिस ने भोपाल स्थित उनके सरकारी बंगले के चप्पा चप्पा छान मारा। गार्ड ने बताया कि वो 4 दिन पहले निकले थे, आज तक नहीं लौटे। सवाल यह है कि आखिर मंत्रीजी ऐसी कौन सी जगह पर हैं जहां पुलिस को भी नहीं पता जबकि मंत्रियों को सुरक्षा दी जाती है। उनके साथ 24 घंटे पुलिस रहती है। 

मंत्री के लापता होने का खुलासा तब हुआ जब भिंड पुलिस मंत्री के सरकारी आवास पर एक वारंट की तामील के लिए पहुंची। अजीब बात तो यह है कि मंत्री के परिवार ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई है। सरकारी आवास के बाहर तख्ती लगी है कि मंत्रीजी प्रवास पर हैं, परंतु वो किस जिले में, किस सरकारी दफ्तर या गेस्ट हाउस में हैं यह बताने की स्थिति में कोई नहीं है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि मंत्री का पूरा बंगला खाली है। 4 दिन से उनका स्टाफ भी नहीं आया है। 

मंत्री तो सुरक्षा में रहते हैं, गायब कैसे हो गए
बड़ा सवाल यह है कि कैबिनेट स्तर के मंत्रियों को तो 24 घंटे सुरक्षा मिलती है फिर वो गायब कैसे हो गए। पुलिस ने अबतक उनका कोई सर्विलांस पर क्यों नहीं डाला। भाजपा को उनकी चिंता क्यों नहीं है और उनके परिवारवाले भी घबरा क्यों नहीं रहे। क्या गिरफ्तारी वारंट के डर से मंत्री फरार हो गए। क्या पुलिस एक साथ 2 रोल प्ले कर रही है। एक तरफ मंत्री की सुरक्षा में तैनात है तो दूसरी तरफ बंगले की तलाशी ले रही है। मंत्री के गार्डों को क्यों आदेशित नहीं किया जा रहा कि मंत्री को हिरासत में लेकर टीआई भिंड के सुपुर्द करो। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!