मप्र चुनाव 2018 और भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का भाग्यफल | MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश चुनाव 2018 की चौसर बिछ चुकी है। संभावित खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दीं है, शह और मात का खेल चालू हो गय़ा है, कांग्रेस को ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सम्भावित ताकतवर और निर्णायक स्थिति में हैं तो भाजपा से शिवराजसिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा संम्भावित दावेदार हो सकते हैं। आइये इनकी कुंडली से 2018 में इनकी ताकत और सम्भावना को तलाशे।

शिवराजसिंह चौहान
वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे ही भाजपा 2018 का चुनाव लड़ने जा रही है। शिवराज सिंह वर्तमान मे शनि की महादशा मे चंद्र के प्रत्यंतर मे चल रहे हैं। शनिमहाराज की आधी दशा अच्छॆ परिणाम देती है आधी दशा खराब जाती है। शिवराजसिंह अब खराब समय मे चल रहे हैं। 2018 में चंद्रदेव का ज्वार भाटा उन्हे डुबाने की कोशिश करेगा। ऐसी स्थिति में यदि वो भाजपा को सत्ता में ले भी आए तो सिंहासन भी उन्हीं को मिलेगा या वो अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे, इसमें खतरा है। 

कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा महासचिव एवं इन्दौर के हिंदूवादी नेता कैलाश विजयवर्गीय इस समय बुध की दशा मे चल रहे हैं। जो उनके लिये कारक दशा नही है। उन्हे संगठन मे ही अपनी सेवा देनी पड़ेगी। ग्रहयोग उन्हे सत्ता सुख दिलाने की स्थिति में नहीं हैं। 

नरेंद्र सिंह तोमर
भाजपा के कद्दावर नेता वर्तमान मे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर इस समय राहु की दशा मे चल रहे हैं। राहु महाराज राजनीति मे चमत्कारिक सफलता दिलाते हैं। उनकी दशा उन्हे सत्ता में एक और बड़ा अवसर प्रदान कर सकती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर राजघराने के महाराज इस समय नीच राशि की शनि की दशा मे चल रहें हैं। उनकी पत्री मे शनि महाराज नीच राशि मे है। वर्तमान मे जन्म के धनु के सूर्य से गोचर का शनि भ्रमण कर रहा है। जो उनकी सम्भावनाओं को धूमिल करेगा। भले ही फिलहाल वो शिवराज सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौतीं हैं परंतु सितारे बोलते हैं कि 2018 में चुनाव आते आते वो कमजोर पड़ते जाएंगे। 

कमलनाथ
कमलनाथ भी इस समय शनि की दशा मे चल रहे हैं। उनकी पत्रिका मे शनि उच्च राशि का है।
शनि की दशा का योगकारी समय जा चुका है। इसीलिये उनकी सम्भावना कमजोर है। हालांकि वो काफी कोशिश कर रहे हैं कि मप्र में कांग्रेस का चेहरा बनें परंतु उनकी कोशिशों को सितारों का सहयोग शायद ही मिल पाए। 

दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के पुराने खिलाड़ी दिग्विजयसिंह इस समय नर्मदा परिक्रमा मे हैं। वे इस समय नीच की बुध की महादशा मे है। उनकी कुंडली मे वृश्चिक का गुरु शक्तिशाली स्थिति मे है। इसी गुरु ने उन्हे पहले मुख्यमंत्री बनाया था। कांग्रेस में इन दिनों उन्हे मप्र की राजनीति से दूर रहने के लिए कहा गया था परंतु अब पहले वाली दशा तो नही लेकिन गुरु महाराज चुनाव के समय फ़िर वृश्चिक राशि मे रहेंगे, जो दिग्गी राजा के मप्र की राजनीति मे पुनः सक्रिय होने के संकेत दे रही है। निश्चित रूप से वे कांग्रेस के सबसे दमदार खिलाड़ी रहेंगे। मप्र चुनाव में दिग्विजय सिंह निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 

अरुण यादव
युवा कांग्रेसी केंद्रीय मंत्री तथा अरुण यादव की पत्रिका अत्यंत शक्तिशाली है। तुला राशि मे शनि की दशा शुभ परिणाम प्रदान करती है। उनकी पत्रिका उनके भविष्य को लेकर शुभ सम्भावना से भरी हुई है। अत: या तो चुनाव के समय वही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर रहेंगे या फिर महत्वपूर्ण सत्तापद पर पहुंचेंगे। 
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!