अंक ज्योतिष वार्षिक राशिफल 2018 जिनकी DOB 5,14,23 है | VARSHIK RASHIFAL 2018 NUMEROLOGY

Updesh Awasthee
जिनकी ये जन्म तारीख 5,14,23 है उनके लिये यह वर्ष मिश्रित सफलतादायक रहेगा। व्यापार मे उन्नति व धनवृद्धि के योग, आर्थिक कार्यों मे अतिउत्साह से जोखिमपूर्ण कार्य न करें, अन्यथा कष्ट नुकसान हो सकता है, परिवार मे मांगलिक कार्यों का योग, भाग्यपक्ष बुलंद है, नवीन व्यापारिक कार्यों मे सफलता का योग। मां भगवती की पूजापाठ करें, छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लें, शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

किस माह में क्या मिलेगा
जनवरी*-व्यापार,शिक्षा नौकरी मे आपकी बौद्धिक क्षमता शुभ परिणाम देंगी,मान सम्मान मे वृद्धि होगी।
फरवरी* कलात्मक कार्यों की ओर मन जायेगा साहित्यिक,मनोरंजन से जुड़े कार्यों मे समय व्यतीत होगा, व्यापार,रोजगार मे बिना मतलब परिवर्तन न करें।
मार्च*-वरिष्ठजनो स बौद्धिक विरोध का योग, आर्थिक कार्यों मे दिक्कतों का योग,सोच समझकर कार्य करें।
अप्रैल*-विशेष परिवर्तन का योग,नवीन कार्यों की ओर झुकाव सफलतादायक रहेगा अचानक बड़ी सफलता मिलेगी,विरोध और संघर्ष अच्छे परिणाम देंगे।
मई*-व्यापार मे उन्नति के योग,वित्तीय कार्यों मे सफलता के योग,परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
जून*-प्रेम सम्बंधों से ताजगी का अनुभव होगा,विपरीत सम्बंधों से जीवन को नई दिशा मिलेगी, अपनी व्यस्तता के बीच प्रेमसम्बंधों को ताजा करें।

जुलाई*-प्राक्रतिक स्थानों की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा,कलात्मक कार्यों की ओर झुकाव मे वृद्धि होगी,व्यक्तित्व से जुड़े गुणों का विकास होगा।
अगस्त*-पुराने सम्बंध लाभ देंगे,आपके कार्यों का विस्तार होगा,विदेश से सफलता प्राप्ति का योग, बाहरी क्षेत्रों से मदद मिलेगी।
सितम्बर*- व्यापार,नौकरी रोजगार मे सफलता से मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिकस्थिति मे सुधार होगा,व्यापार विस्तार का योग।
अक्टूबर*-मान प्रतिष्ठा वृद्धि का योग,राज्य से मदद मिलेगी,नवीन कार्यों की योजना बनेंगी।
नवम्बर*-किसी विशेष कार्य के पूरे होने से मन मे प्रसन्नता मे वृद्धि होगी,सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
दिसम्बर*-वित्तीय समस्याओं का समाधान प्राप्त  होगा, संतान,शिक्षा सम्बंधी कार्यों मे समय व्यतीत होगा।

पूरे वर्ष मे शुभ तारीखें
4,5,6,8,13,14,15,1722,2324,26 तारीखें शुभ रहेगी।
*शुभवार*-बुधवार,शनिवार,शुक्रवार आपके लिये शुभ रहेगे।
*शुभ पक्ष*-कृष्ण पक्ष 
*तिथि*-चतुर्थी,पंचमी,अष्टमी 
*शुभ रंग*-हरा,नीला,सफेद।
*किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से देरी न करें,संचार माध्यम सम्पर्क सूत्रों के द्वारा ही कार्य होगा।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!