मंदिर में गाउन पहनकर आई महिला पुलिस कर्मचारी, टोका तो श्रृद्धालू महिला को पीटा | Violent woman

कल्याण। कल्याण क्षेत्र में स्थित तीसी माता मंदिर में एक महिला पुलिस कर्मचारी गाउन पहनकर आ गई। इस मंदिर में गाउन पहनकर आना प्रतिबंधित है। एक श्रृद्धालू महिला ने उसे टोका तो वो विवाद करने लगी। इतना ही नहीं महिला पुलिस कर्मचारी ने श्रृद्धालू महिला को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। लोगों ने रोकने की कोशिश भी की परंतु महिला पुलिस कर्मचारी नहीं रुकी। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में केद हो गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण के तीसगांव क्षेत्र में तिसाई मंदिर में मंगलवार शाम सात बजे के करीब ये घटना घटी। इस मंदिर में महिलाओं को गाउन पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उसके बावजूद महिला पुलिस कर्मचारी प्रतीक्षा लाकडे मंदिर में गाउन पहनकर आई थी। 

उसी समय पीड़ित महिला आशा गायकवाड ने इस बारे में उनको बताया कि मंदिर में गाउन पहनकर आना मना है, आप मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते। इस बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई और महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा बेरहमी से पीड़ित महिला को लात और घूसों से पिटाई की गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!