
सभी विभागों से प्रत्येक नामांकित प्रतिनिधियों के रूप में 14 नामों की घोषणा की गई, जो निम्न हैं - भारतीय पेंटिंग विभाग से सौरभ मण्डल, हिन्दी विभाग से अनीश कुमार, बौद्ध अध्ययन विभाग से शेषनाथ वर्णवाल, वैदिक अध्ययन विभाग से चारु सिन्हा, संस्कृत विभाग से दीपक तिवारी, अँग्रेजी विभाग से आसिफ राशिद वानी, योग एवं आयुर्वेद विभाग से लोकेश चौधरी, भारतीय दर्शन विभाग से आमिर खान अहमद, चाइनीज विभाग से रोहित शर्मा, पुरुष छात्रावास-1 से आकाश मौर्य, पुरुष छात्रावास-2 से शुभम महेश गजभिए, महिला छात्रावास से नताशा शर्मा, विदेशी छात्रों से ली डीन्ह सन एवं महिला प्रतिनिधि के रूप में सुनीता गुरुंग।
महत्वपूर्ण निर्णय
1. सभी 14 प्रतिनिधियों की आपसी सहमति से कार्यपरिषद के गठन पर निर्णय लिया गया, जो आवश्यकतानुसार साँची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्यायों पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का कार्य करेगी। सभी 14 प्रतिनिधि कार्यपरिषद के सदस्य होंगे।
2. साँची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी समिति का नाम “साँची विश्वविद्यालय विद्यार्थी संगठन” जो Sanchi University Students Association के नाम से भी जानी जा सकेगी, ऐसा निर्णय लिया गया।
3. कार्यपरिषद के कार्यों को सुविधानुसार संपन्न करने हेतु 4 पदाधिकारियों के चुनाव पर सहमति बनी जिनके निम्न पदनाम होंगे – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष।
4. कार्यपरिषद द्वारा सर्व-सम्मति से लोकेश चौधरी को चुनाव पदाधिकारी के रूप में चुना गया जिन्होंने कार्यकारी परिषद् के सभी सदस्यों के समक्ष पदाधिकारी के रूप में क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव उनके गुप्त मतदान द्वारा संपन्न कराया।
चुने गए पदाधिकारियों की सूची
1. अध्यक्ष – आसिफ राशिद वानी, पी-एच.डी. शोधार्थी, अग्रेजी विभाग
2. उपाध्यक्ष – अनीश कुमार, पी-एच.डी. शोधार्थी, हिंदी विभाग
3. सचिव – शेषनाथ वर्णवाल, पी-एच.डी. शोधार्थी, बौद्ध अध्ययन विभाग
4. कोषाध्यक्ष – सुनीता गुरुंग, पी-एच.डी. शोधार्थी, हिंदी विभाग