अमित शाह के बेटे को हाईकोर्ट का नोटिस

Updesh Awasthee
अहमदाबाद। न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ पर मानहानि का दावा ठोकने वाले अमित शाह के बेटे जय शाह पर ‘द वायर’ ने भी मुकदमा ठोक दिया है। गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में अमित शाह के बेटे को नोटिस जारी करके तलब किया है। ‘द वायर’ ने अभिव्यक्ति की आजादी का हनन की याचिका दायर की है। याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसके तहत पोर्टल पर इस संबंध में कोई भी खबर देने पर रोक लगाई गई है। न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

वेबसाइट की ओर से जिरह करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने तर्क दिया कि जय शाह से संबंधित किसी भी लेख के प्रकाशन से वेबसाइट को रोकने वाला निचली अदालत का आदेश, संविधान में दिए गए वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है। याचिका में कहा कि गया कि इसके पाठकों को जानने का अधिकार है और यह भी दावा किया कि लेख में जय शाह की कंपनी के बारे में मानहानिकारक कुछ भी नहीं है।

बता दें कि ‘द वायर’ ने खुलासा किया था कि अमित शाह के बेटे की कंपनी जो घाटे में चल रही थी अचानक मोटे मुनाफे में आई और फिर उसे बंद कर दिया गया। ‘द वायर’ का दावा है कि उसने केवल कंपनी के उतार चढ़ाव को जनता के बीच प्रस्तुत किया था। जय शाह के प्रति मानहानिकारक कुछ भी लेख नहीं था। बावजूद इसके उसके खिलाफ कार्यवाही की गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!