शीतलहर की चपेट में आएगा मप्र, 2 दर्जन जिलों में पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड | WEATHER NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश अब शीतलहर की चपेट में आने वाला है। हिमालय के नजदीकी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी और मध्यप्रदेश के करीब 2 दर्जन जिले इसकी चपेट में आ जाएंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि भोपाल समेत ग्वालियर, सागर एवं शहडोल संभागों के जिले प्रभावित होंगे। शीतलहर का असर आने वाली सुबह से ही दिखाई देने लग जाएगा। राज्य में सोमवार की सुबह हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी। लेकिन, ठिठुरन के बीच खिली धूप राहत देने वाली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई है। कई स्थानों के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में शहडोल, ग्वालियर व सागर संभाग के कई स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। राज्य में सबसे ठंडा उमरिया रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 9़.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, इंदौर का 29 डिग्री, ग्वालियर का 29.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

तीन दिन से रात का तापमान सामान्य से कम
शहर में इस बार नवंबर पिछले साल की तुलना में ज्यादा सर्द है। पिछले साल 28 नवंबर को रात का सबसे कम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया था। महीने के अंत में ही हल्की ठंड पड़ना शुरू हुई थी। पिछले साल नवंबर का रात का औसत तापमान 12.8 डिग्री रहा था। इस बार पिछले तीन दिन से रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!