हथियारों से भरी तीन गाड़ियां कोर्ट परिसर में घुस गईं: MP POLICE की सुरक्षा में चूक

Updesh Awasthee
ग्वालियर। पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में कोर्ट में फरियादी पक्ष की गवाही होनी थी, लेकिन आरोपी पक्ष गवाहों की हत्या के 'इरादे' से तीन गाड़ियों में हथियार भरकर कोर्ट परिसर पहुंच गए। पुलिस भी इस घटना से हैरान है। डबरा कोर्ट परिसर में तीन कारों से भारी मात्रा में हथियार मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों के साथ पुलिस भी चौंक गई कि सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कोर्ट परिसर में हथियार लेकर गाड़ियां कैसे पहुंच गईं।

जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस ने तीनों गाड़ियों से हथियार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में बोना गांव के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले की सुनवाई होनी थी और फरियादी पक्ष की गवाही भी होनी थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पक्ष गवाहों को डराने या फिर उनकी हत्या के इरादे से कोर्ट में हथियार लेकर पहुंचे थे। 

लेकिन वक्त रहते पुलिस ने गाड़ियों से हथियार जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!