BJP महापौर एवं पार्षदों ने माता मंदिर के पास कत्लखाना खोलने का प्रस्ताव पास किया

भोपाल। भाजपा की सत्ता वाली नगर निगम परिषद ने आदमपुर छावनी में कंकाली माता मंदिर के पास कत्लखाना खोलने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसी के साथ भाजपा के पार्षदों एवं महापौर का विरोध शुरू हो गया है। प्रस्ताव पास करवाने वाले महापौर आलोक शर्मा का कहना है कि यह उनकी मजबूरी थी परंतु विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि मंदिर के पास कत्लखाना खोलने का प्रस्ताव पास किया गया। 

आदमपुर में खुलने जा रहे स्लाटर हाउस के विरोध में बनी संघर्ष समिति ने कई भाजपा पार्षदों के घरों व कारों पर दोगला लिखना शुरू कर दिया है। इसका विरोध भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी कर रहे थे परंतु जैसे ही संगठन ने हाथ खींचे रामेश्वर शर्मा पीछे हट गए। महापौर आलोक शर्मा समर्थक अब इस मामले में अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम परिषद की बैठक में मजबूरी में स्लाटर हाउस का प्रस्ताव पारित हुआ। महापौर आलोक शर्मा खुद इसके पक्ष में नहीं थे। इस मामले को लेकर नगर निगम सुप्रीम कोर्ट भी गया था जहां से हार गया। जब प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो एनजीटी ने नगर निगम, महापौर पर 2 करोड का जुर्माना लगाया। यही नहीं निगम ने यह राशि जमा भी की। पहले परिषद की बैठक में प्रस्ताव रिजेक्ट होने के बाद सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था। इसके साथ ही जब खाते सीज होने की चेतावनी कोर्ट द्वारा दी गई जब सरकार भी सख्त हो गई। सूत्रों के अनुसार नगरीय प्रशासन द्वारा महापौर आलोक शर्मा और एमआईसी को पद से हटाने का नोटिस जारी हो गया था। तब जाकर मंगलवार को परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ।

इधर विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सत्ता वो जो रास्ते निकाले। इस तरह मजबूरियां गिनाकर जनभावनाओं के खिलाफ काम नहीं किए जा सकतें जो नेता जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर सकता। जिसे बीच का रास्ता निकालना नहीं आता, उसे पद पर रहने का भी अधिकार नहीं है। बता दें कि इससे पहले 60 जानवरों को कत्ल करने की क्षमता वाले स्लाटर हाउस का स्थानांतरण के नाम पर अत्याधुनिक कत्लखाने की प्लानिंग की गई थी जिसमें प्रतिदिन 500 से ज्यादा जानवर काटे जाने थे। 

कांग्रेसी बोले: कंकाली मंदिर के पास नहीं बनेगा कत्लखाना
कांग्रेस के सीनियर पार्षद अमित शर्मा, गुड्डू चौहान ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं ने मंदिर के पास स्लाटर हाउस का प्रस्ताव पारित कर अधर्मी होने का परिचय दिया है। शर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर आदमपुर छावनी में कंकाली मंदिर के पास स्लाटर हाउस नहीं बनने दिया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !