
राम रहीम विदेश से खासतौर पर मंगाया गया पानी पीता था। जब जेल का पानी उसे सूट नहीं कर रहा। राम रहीम का वजन फिलहाल 84 किलो और कहा जा रहा है कि इसमें ओर कमी आएगी, क्योंकि जेल में उसे माली का काम सौंपा गया है। राम रहीम को 500 यार्ड का हिस्सा सौंपा गया है, जहां वह बीज बोता है और साफ-सफाई तथा पानी देने जैसे सभी काम करता है। यहां उसे दिन में पांच घंटे पसीना बहाना होता है, जिसके ऐवज में 20 रुपए प्रति दिन मिलते हैं।
परिवार ने जमा कराए 5000 रुपए
जेल प्रशासन ने राम रहीम के परिवार को यह अनुमति दी है कि वह उसके जेल वाले खाते में 5000 रुपए हर महीना जमा करवा सके। इससे वह खाने-पीने की दूसरी चीजें खरीद सकेगा। जेल में राम रहीम दो ब्रेड और 250 ग्राम दूध का नाश्ता करता है। डॉक्टरों ने उसके लिए 3,170 कैलोरी डाइट तय की है। लंच में उसे 7 चपाती, दाल और रात के खाने में सात चपाती और सब्जी दिया जा रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम बिना किसी हो-हल्ला के परोसा जा रहा खाना खा लेता है।