राजस्थान के कर्मचारी/पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

Updesh Awasthee
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों की महंगाई राहत दर में 3 प्रतिशत वृद्धि की है। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर में यह वृद्धि एक जुलाई, 2017 से लागू होगी। इस वृद्धि से राज्य सरकार के लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। लाभान्वित होने वाले कर्मचारियों में पंचायत एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी भी शामिल हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये कहा कि वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को वेतन का 136 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। इस वृद्धि के बाद अब यह बढ़कर 139 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को भी देय होगा।

सूत्रों के अनुसार जुलाई से सितम्बर माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी तथा एक अक्टूबर, 2017 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जायेगा। 1 जनवरी, 2004 एवं उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते, महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 320 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!