पालतू सांप से खुद को कटवाया, सुसाइड का VIDEO वायरल

Updesh Awasthee
मॉस्को। पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया में लाइव सुसाइड के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है। लेकिन यहां एक खास बात यह थी कि आत्महत्या करने वाला सांपों का विशेषज्ञ था और उसने सांप से ही खुद को कटवाकर जान दे दी। सोशल मीडिया में उसका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्नेक एक्सपर्ट अपनी शादी टूटने से दुखी था। खुदकुशी के लिए उन्होंने अपने ही पालतू सांप ब्लैक मांबा से खुद को कटवाया।

जानकारी के अनुसार रूस के सेट पीटर्सबर्ग में रहने वाले 31 वर्षीय वालेव अपनी शादी टुटने से काफी दुखी थे। खुदकुशी के पहले वालेव ने पहले तो कैमरे पर अपने दिल का दर्द सुनाया और फिर मांबा से खुद को कटवा लिया। 7 मिनट की इस वीडियो में वे काफी दुखी और निराश दिख रहे थे।

खुदकुशी करते समय वह कैमरे के फ्रेम से बाहर जाते है और वीडियो में आउच की एक आवाज आती है, इस दौरान वह अपने पालतू सांप ब्लैक मांबा से खुद को कटवाते है। जिसके तुरंत बाद वह कैमरे के सामने वो जगह दिखाते है, जहां पर उन्होंने खुद को सांप से कटवाया था। वह निशान कैमरे पर दिखाते हैं। वालेव ने कहा, 'मैं मरता हूं तो मर जाऊं। मैं बस कुछ वक्त के लिए आपके साथ रहूंगा।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!