TIKAMGARH: घर के सामने लटका मिला किसान का शव

Updesh Awasthee
टीकमगढ। जिले के थाना चन्देरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचयात नुना में एक 36 वर्षीय युवक शव फॉसी के फंदा पर लटकता मिला। जिसने भी सुना उसने कहा कि ये आत्महत्या नही है। हत्या है। और फांसी पर लटकाया गया है। थाना पुलिस ने मौका स्थल पर पहुॅचकर मौका मुआयना के उपरांत शव का पीएम के बाद परिजनो को सौप कर विवेचना प्रारंभ कर दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचयात पलेरा की ग्राम पंचयात नुना के मध्य में निवासरत महेश संज्ञा उम्र 36 बर्ष का शव घर के सामने खडा नीम के पेड की डाली पर लटकता मिला।

गॉव में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना सभी ने कहा कि ये आत्महत्या नही है। हत्या है। जिस पेड की डाली पर महेश संज्ञा का शव लटका हुआ था। उस डाली की ऊॅचाई जमीन से 8 फुट के करीब है। और मृतक 6 फुट का है। मृतक जहां लटक रहा था, उसके शव के नीचे बाइक खडी थी। मृतक महेश संज्ञा गॉव में पेंट शर्ट और जूता नही पहनते थे। मृतक का शव पेंट शर्ट और जूता बेल्ट पहने लटक रहा था। परिवार ने बताया कि मृतक जब कहीं बाहर जाता था तब पेंट, शर्ट, जूता व बेल्ट पहनता था। 

मृतक का विश्राम कक्ष अलग था, जहां देर रात तक टीवी, आसपास के लोग देखते रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद चन्देरा थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने घटना स्थल का निरीक्षण के बाद शव का पीएम के उपरांत परिजनो को सौप कर विवेचना प्रारंभ कर दी।

मृतक के पुत्र धीरेन्द्र संज्ञा का कहना है कि पापा अपने कमरा में देर रात्रि तक टीवी देखते रहते थे। धीरेन्द्र प्रत्येक शानिवार को दतिया पीठ पीताम्बरा जाता था। घटना के रोज भी गाया था। देर रात 11 बजे के करीब लौटा तब घर में अमन चैन था। 

इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज मुदगल का कहना कि पीएम रिपोर्ट के बाद मालूम चलेगा की हत्या है। या आत्म हत्या मृतक के शरीर पर कोई निशान नही पाये गये। और न ही मुंह से झाग निकल रहा था। और न जीब बाहर थी। हर एंगल पर बारीकी से जॉच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!