प्रेमी को खुश करने नाबालिग बेटी को 5 माह तक परोसती रही महिला

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अवैध रिश्ते किसी भी इंसान को अंधा कर देते हैं। सबसे पहले वो सामाजिक मान्यताएं और रिश्ते तोड़ता है और फिर जानवर जैसी मानसिकता वाला बन जाता है। छत्‍तीसगढ़ में मुंगेली जिले से ऐसी ही एक खबर आ रही है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी को खुश करने के लिए अपनी नाबालिग बेटी को परोस दिया। लगातार 5 माह तक नाबालिग बेटी का रेप करवाया। ये सबकुछ तब हुआ जब महिला का पति उनके सुखद भविष्य के लिए पैसा कमाने दूसरे राज्य गया था। 

घटना टेमरी गांव की है, जहां बच्ची का पिता पैसे कमाने दूसरे प्रदेश गया था। घर पर उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी रह रही थीं। इस बीच उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही दुर्गेश साहू नामक व्यक्‍ति‍ से बन गए। इसके बाद उस महिला ने अपनी नाबालिग बेटी पर भी दुर्गेश साहू से से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इसका विरोध करने पर उस मासूम के साथ उसकी अपनी सगी मां और उसका प्रेमी मार-पीट करने यातनाएं देने लगे।

इसके बाद दुर्गेश साहू ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म का यह सिलसिला पांच महीने तक चलता रहा। पिता के वापस आने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर पिता-पुत्री ने सिटी कोतवाली में  महिला और दुर्गेश साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी दुर्गेश साहू फरार हो गया। मुंगेली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!