साध्वियों को मादक नशीला ड्रिंक पिलाता था राम रहीम, चीखें गूंजती थीं गुफा में: नया खुलासा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राम रहीम के जेल जाने के बाद से उनके डेरे को लकर रोज नए खुलासे हो रहे है। ताजा खुलासा खुद डेरे के अंदर रहने वाली एक साध्वी ने किया है। साध्वी ने बताया कि किस तरह राम रहीम अपने गुफा में लड़कियों को माफी देने के नाम पर बुलाता था और फिर एक जाम पिला कर उनका यौन शोषण करता था। साध्वी ने बताया राम रहीम ने उसे भी एक दिन गुफा के अंदर बुलाया था लेकिन वो किसी तरह बच निकली।

टीवी चैनल आज तक को दिए गए इंटरव्यू में साध्वी ने नाम छुपाने की शर्त पर बताया कि वह 1999 से लेकर 2002 तक राम रहीम के डेरे में रही थी। साध्वी ने बताया कि उसके मां-बाप को राम रहीम पर काफी भरोसा था और वो खुद उसे में छोड़कर आए थे। साध्वी ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही डेरे में उसकी ड्यूटी राम रहीम के गुफा के पास लगा दी गई जिसके बाद उसने राम रहीम को अपनी आंखो से लड़कियों का यौन शोषण करते देखा।

साध्वी ने बताया कि डेरे में रात में लड़कियां माफी देने के नाम पर राम रहीम के पास भेजी जाती थी। सुबह वो लड़कियां रोते हुए डेरे से आती थीं। कई बार लड़कियों की चीखें राम रहीम की गुफा के बाहर तक आती थी लेकिन सभी राम रहीम के डर से चुप रहती थीं। साध्वी ने बताया कि राम रहीम लड़कियों का यौन शोषण करने से पहले उनके एक जाम पिलाता था जिसके बाद लड़कियों का खूद पर काबू नहीं रहता था।

साध्वी ने बताया कि 2002 में राम रहीम के ऊपर रेप का आरोप लगने के बाद कई साध्वियों के माता-पिता ने उन्हें वापस बुला लिया। वह भी वापस घर चली गई थी लेकिन राम रहीम के आतंक से सभी चुप थी। लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद अब सभी को हिम्मत आई है और वो सामने आईं हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!