गुरमीत राम रहीम के विरोध में जेल के भीतर कैदियों की हड़ताल

Updesh Awasthee
सुनरिया। जेल में गुरमीत राम रहीम को विशेष सुविधाओं की शुरूआत हो गई है। जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को रहने के लिए जो बैरक दिया है उसमें इससे पहले 13 कैदी थे। सभी को बाहर निकाल दिया गया है। अब बैरक में अकेला गुरमीत राम रहीम रह रहा है। इसके चलते 13 कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अब मामला जेल के बाहर आ गया है। कोर्ट पेशी पर आए एक कैदी ने मामले की पोल खोल दी है। 

शुक्रवार को अदालत में पेशी पर आए हत्या के एक आरोपी ने बताया कि जेल में उन्हें जो सुविधाएं पहले दी जा रही थी, अब वह नहीं दी जा रही है। कैदियों का आरोप है कि उन्हें खाना तक समय पर नहीं दिया जा रहा है। बंदी ने अपने अधिवक्ता से बताया कि जेल के अंदर 13 बंदी और कैदी तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश साहरण ने बताया कि कारौर निवासी अनिल उसका क्लाइंट है। वह सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। शुक्रवार को उसकी नरिंद्र कौर की अदालत में पेशी थी।

वह दोपहर के समय पेशी पर आया तो अनिल से कोर्ट रूम में अधिवक्ता की बातचीत हुई। 25 अगस्त को गुरमीत सुनारिया जेल में आया था। एक पूरी की पूरी बैरक को खाली करा लिया गया था। जिसमें अनिल समेत अन्य 12 बंदी व कैदी थे। जिस बैरक में अनिल को रखा गया है। वहां न तो कंबल है, न चादर। नीचे बिछाने के लिए कोई कपड़ा भी नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!