दिल्ली की लड़की का राजस्थान में लगातार 23 बार रेप

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में दिल्ली की एक लड़की को लिफ्ट के बहाने किडनैप किया गया और 2 लोगों ने बारी बारी उसका रेप किया। फिर अपने दोस्तों को बुलाया लिया। इस तरह लगातार 23 बार उसका रेप किया गया। लड़की का कहना है कि 23 लोगों ने उसका रेप किया जबकि पुलिस का कहना है कि रेप करने वालों की संख्या 8 थी। युवती की उम्र 28 वर्ष है। वो यहां से वापस जाने के लिए सड़क पर यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी तभी उसे लिफ्ट के बहाने किडनैप किया गया। घटना 28 सितम्बर की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

खबर के अनुसार पीड़िता मंगलवार को डीसीपी सवाई सिंह गोदारा से मिली और 23 लोगों पर अपहरण कर बलात्कार का ​आरोप लगाया। वहीं जय नारायण वियास कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और धड़पकड़ के लिए खोजबीन शुरू की। हालांकि बाद में महिला ने बयान बदलते हुए कहा कि उसके साथ आठ लोगों ने बलात्कार किया। वहीं गोदारा ने टीओआई को फोन पर बताया कि अधिकतर आरोपी स्थानीय हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान सुभाष, राजू राम, भानवर लाल, मनोज कुमार, जुगल और मदन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक है।

गौरतलब है कि पीड़िता 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर में रहने आई थी। आरोप है कि पीड़िता घर वापस लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी तभी एसयूवी सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट का आॅफर किया। जिसके बाद आरोपियों ने बलात्कार किया। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने फोन कर अन्य दोस्तों को भी बुलाया। उन्होंने भी बलात्कार किया। इस तरह से सिलसिला चलता रहा और 23 लोगों ने उसका रेप किया। पुलिस ने जांच में पाया कि यौन हमला करने वालों की संख्या 8 थी लेकिन मौके पर 23 लोग मौजूद थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!