रामदेव के साथी बालकृष्ण देश के टाॅप 10 अमीरों में शामिल

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बाबा रामदेव द्वारा प्रमोट की गई पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों में दावा किया जाता है कि पतंजलि मुनाफा नहीं कमाती, थोड़ा बहुत जो कमाती है वो देश की सेवा में लगा देती है परंतु पतंजलि के सीईओ और रामदेव के बचपन के दोस्त बालकृष्ण तेजी से अमीर होते जा रहे हैं। मात्र एक साल में उनकी संपत्ति में 173 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो बढ़कर 70 हजार करोड़ रुनए हो गई है और इसी के साथ बालकृष्ण भारत के 8वें सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। 

हुरुन ने एक बयान जारी कर बताया कि पतंजलि के सीईओ और रामदेव के बचपन के दोस्त बालकृष्ण अब देश के टाॅप 10 अमीरों में शामिल हो गए हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट की ब्लाॅकबस्टर लिस्टिंग से टाॅप 10 में आठ नए लोग शामिल हुए हैं। पिछले साल बालकृष्ण 25वें पायदान पर थे। अब 70 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी दौलत में 173 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी दौलत बढ़ने के पीछे तेजी से विकास कर रही पतंजलि है। वित्त वर्ष 2017 में पतंजलि का टर्नओवर 10561 करोड़ था।

हुरुन इंडिया ने इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की है। डीमार्ट के मालिक दमानी भी टाॅप 10 में शामिल हुए हैं। उनकी दौलत में 320 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। शेयर बाजार में और रिलायंस के शेयरो में उछाल ने मुकेश अंबानी की दौलत बढ़ाने में भी मदद की है। उनकी संपत्ति में 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल उनकी कुल दौलत 2.57 खरब हो गई है। अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स होने के साथ ही वह हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में टाॅप 15 में भी शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी का जन्म यमन में हुआ था और आज उनकी दौलत इस देश की जीडीपी से 50 फीसदी ज्यादा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!