SATNA में श्मशान से अस्थियां चोरी

Updesh Awasthee
सतना। उचेहरा कस्बे में श्मशान घाट से शवों की अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आ रहा है। सोमवार को एक युवक की असमय मौत के बाद श्मशान घाट में दाह संस्कार हुआ था। गुरुवार को युवक की अस्थियां लेकर परिजन इलाहाबाद जाने वाले थे। इसके पूर्व ही बुधवार की शाम अस्थियां गायब हो गईं। इस मामले की रिपोर्ट उचेहरा थाने में दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा निवासी राजकुमार गुप्ता उर्फ लाला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हिन्दू रीतिरिवाज के तहत उचेहरा स्थित श्मशान घाट में सोमवार को दाहसंस्कार हुआ। गुरुवार को अस्थियां इलाहाबाद ले जानी थी, लेकिन अस्थियां गायब थीं। पास ही नारियल और कुछ तंत्र साधना की वस्तुएं लावारिस पड़ी थीं। उचेहरा नगर पंचायत में ये कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व चार बार अस्थियों की चोरी की घटना सामने आ चुकी है। लोगो को संदेह है कि यहां कोई तांत्रिक गिरोह सक्रिय है। जो तंत्र किया के लिए इस तरह जलती चिताओं से अस्थियां चोरी कर रहा। 

मंगलवार को चंद्र ग्रहण था आशंका है कि तांत्रिकों ने इसी रात श्मशान घाट में तंत्र साधना की होगी। हालांकि मामले की रिपोर्ट उचेहरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई तांत्रिक गिरोह गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!