BJP नेता करोड़ों का सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भीलवाड़ा। पुलिस ने भाजपा पार्षद के घर पर छापा मारकर करोडों रुपए का सट्टा लगाते हुए नगर परिषद में भाजपा पार्षद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से 22 मोबाइल सेट, 3 एलईडी टीवी, कम्‍प्यूटर, दो लालबत्‍ती, हुक्‍के और करोडों रुपयों के सट्टे का हिसाब भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है, जिससे कई और स्‍टोरियों के भी राज खुल सकते हैं।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्‍वरूप मेवाड़ा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर एक टीम का गठन सीओ सिटी राजेन्‍द्र त्‍यागी के नेतृत्‍व में किया गया। टीम ने अथ‍क प्रयास के बाद रेलवे स्‍टेशन के पास नाथ‍द्वारा सराय में नवीन सिंधी के मकान में सट्टे संचालन का खुलासा हुआ।

इस पर भीमगंज थाना प्रभारी राकेश वर्मा व कार्यवाहक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी गजराज सिंह ने टीम के साथ वहां छापा मारा। इस दौरान मकान में नवीन सभनानी, दीपक सिंधी और लक्ष्‍मण नाई सट्टे लगाते हुए मिले, जिन्‍हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नवीन सभनानी भीलवाड़ा नगर परिषद में भाजपा का वार्ड पार्षद हैं। इस कार्रवाई से बुकियों में खलबली मच गई। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!