पूरे शहर में जहां एक ओर ईकोफ्रेंडली गणपति बनाने की दौड़ लगी हुई है वहीं शहर की भरतनाट्यम डांसर गीतिका प्रेमचंदानी ने चॉकों मिल्क गणेश तैयार किए हैं। गीतिका प्रेमचंदानी ने हाल ही में हुई ईकोफ्रेंडली गणेश मेकिंग वर्कशॉप में उन्होंने गणपति की मूर्ति बनाना सीखा। गीतिका ने बताया कि मुझे चॉकलेट्स बहुत ज्यादा पसंद है इसीलिए मैंने इस पर काम किया है। मैं हमेशा चॉकलेट्स के साथ डिफरेंट एक्सपेरिमेंटस करती रहती हूं।
गीतिका प्रेमचंदानी ने बताया कि इसे उन्होंने अपनी मामी के साथ मिलकर बनाया है। उन्होंने चॉकों मिल्क गणपति की 2 किलो की मूर्ति को 2 घंटे में तैयार किया है। यह जल्दी पिघलती नहीं है। मूर्ति की स्थापना के लिए इसे एक ग्लास वास्क से कवर किया गया है, ताकि ये हाईजीनिक बनी रहे।
उन्होंने बताया कि गणपति विसर्जन के दिन वो इसे को दूध में विसर्जित कर चॉको मिल्क आशा निकेतन के बच्चों में डिस्ट्रीब्यूट करूंगी।