महाराष्ट्र में सड़क पर लगे मिले 500 और 2000 के नकली नोटों के ढेर

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सनसनीखेज खबर आई है। यहां आम रास्ते पर नकली नोटों के ढेर मिले। खबर इलाके में आग की तरह फैली और लोग हाथों में थेले लिए नोट भरने आ गए। कई लोग नोट भरकर भी ले गए। पुलिस पहुंची तब पता चला कि सारे नोट नकली हैं। इसी के साथ इस बात का भी खुलासा हो गया कि औरंगाबाद में बड़े पैमाने पर नकली नोट बनाए जा रहे हैं। शायद देश के दूसरे शहरों में भी। 

दरअसल सुबह-सुबह औरंगाबाद के एमआईडीसी इलाके में 500 और 2000 के नकली नोटों के रोड पर फेंके जाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। नोट बड़ी संख्या में फेंके गए थे और रोड तक नोट उड़कर आ गए थे जिसके कारण सुबह-सुबह लोग अपने ऑफिस जाने के बजाय सड़क की तरफ भागने लगे। ज्यादा से ज्यादा पैसे अपने घर लेकर आने के लिए लोगों ने अपने हाथों में थैला भी ले लिया। बिना देरी किए सभी लोग उस स्पॉट पर पहुंचे जहां पर नोट फेंके जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस को भी भनक लग गई औऱ पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो सभी नोट नकली मिले। पुलिस मामला दर्ज कर अब नकली नोट फेंके जाने की तहकीकात कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में यहां नकली नोट किसने फेंके और ये नोट आखिर कहां बने। मीडिया में यह मामला किसी चुटकुले की तरह सुर्खियों में आया है परंतु यह बहुत गंभीर मामला है। इतनी बड़ी संख्या में नकली नोटों का सड़क पर मिलना। सरकार के सामने सीधी चुनौती है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!