
पुलिस के अनुसार, कुछ बच्चे बेहोश होने लगे। उसके बाद पूरे स्कूल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस और 108 ऐंबुलेंस को दी गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को ऐंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। सभी का उपचार जारी है। गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की आंखों और गले में तकलीफ है, बच्चों को सिलाइन (ग्लूकोस की बॉटल) चढ़ाई गई है। कुछ बच्चों को ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है। कुल 33 बच्चे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाए गए हैं।