VIDORRA PUB: पुलिस ने बंद कराया, नशे में धुत मिलीं लड़कियां

इंदौर। शहर में देर रात तक खुले रहने वाले एक पब पर झगड़ा होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पलासिया स्थित विडोरा पब पर पहुंची। पुलिस ने शनिवार रात दो बजे तक खुले पब पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करा दिया। पब पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लड़के- लकड़ियां शराब पीते मिले जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। लड़कियां तो इतने नशे में थीं  कि उनके लिए चलना मुश्किल हो रहा था।

पब बंद होने का समय रात 11 बजे है। उसके बाद भी शहर के पबों में देर रात तक जमकर शराब परोसी जाती है। शनिवार रात भी रात दो बजे तक पलासिया स्थित विडोरा पब चालू था और लड़के-लड़कियां शराब के जाम छलका रहे थे। जिसकी सूचना पर पुलिस ने रात दो बजे दबिश दी। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस फोर्स ने पब को बंद कराया। विडोरा पब पर कई बार जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई कर चुकी हैं, फिर भी यहां देर रात तक पार्टी होती रहती है।
रात को मीडिया के कैमरों को देख नशे में धुत लड़के-लड़कियां भागने लगे। पुलिस ने पब बंद करवाकर लड़के-लड़कियों को बाहर किया। पुलिस के अनुसार रात दो बजे पब में 300 से अधिक लड़के-लड़कियां नशे की हालत में मिले थे। अब पब संचालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!