TAMIL NADU के बिजनसमैन ने फ्लाइट में की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

Bhopal Samachar
राही गायकवाड़/मुंबई। बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली 2 घंटे की फ्लाइट में एक आदमी ने अपनी सहयात्री के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना मंगलवार सुबह की है जब नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला के साथ फ्लाइट में अभद्रता हुई। आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला एक BUSINESSMAN SUBIN HAMSA है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि INDIGO फ्लाइट 6E482 मुंबई में सुबह 8.10 बजे लैंड हुई। पहले हम्सा ने उसे पकड़ने की कोशिश की और फिर खाने की ट्रे उसके ऊपर गिरा दी। 

एक एयरपोर्ट पुलिस ऑफिसर ने कहा, 'जब महिला सो रही थी तब हम्सा ने उसे टच किया था। उसने इस अवांछित स्पर्श को नजरअंदाज किया और अपनी बैठने की पोजिशन बदल ली। हम्सा रुका नहीं, वह महिला को लगातार टच करने लगा। बाद में वह महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।'

महिला ने क्रू मेंबर्स को सूचित किया और उन्होंने उसकी सीट चेंज करवा दी। इसके बाद फ्लाइट ऑफिसर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हम्सा को हिरासत में ले लिया। 

हम्सा को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप दर्ज किया गया। हम्सा को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उसने जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन कोर्ट ने याचिका पर गौर करने से पहले पुलिस से जवाब मांगा है। ठीक ऐसा ही एक मामला 19 जून को भी सामने आया था जब दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला के सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!