
विवाह के लिये गुरुकृपा
नवग्रहों मॆ से गुरुकृपा जातक के जीवन मॆ वंशवृद्धि, धनवृद्धि तथा सौभाग्यवृद्धि का कारण होता है। जातक के विवाह अच्छा घर परिवार, गुणी संतान तथा मनपसंद वर गुरुकृपा से ही मिलता है। प्राचीनकाल से ज्योतिष और पंडित सभी को पुखराज धारण करने की तथा गुरूवार का व्रत आजीवन करने की सलाह देते थे। वर्तमान मॆ भी सभी स्त्रियों को इस सलाह पर बिना कोई विचार किये अमल कर लेना चाहिये जिससे निश्चित रूप से उनके जीवन मॆ सुधार होगा। जातक को पुखराज सोना धारण करना साइँ बाबा, दत्तात्रेय भगवान तथा विष्णु भगवान की विशेष पूजन करना शुभ रहता है। यदि वे इस दिन को ही साध लें तो उनका जीवन सफल हो जायेगा। गुरु ग्रह की कृपा से ही जातक के परिवार मॆ विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्य होते है तथा जहा गुरु कृपा होती है वहां लक्ष्मी को आना ही होता है।
सभी राशि के लिये विवाह योग
*मेष* इस राशि के लिये गुरु भाग्य का स्वामी होता है। पुखराज धारण करने तथा गुरु सेवा से सभी कार्य सिद्ध होते है।
*वृषभ*-इस राशि वालो को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिये। मंगलग्रह की पूजा तथा ओपेल धारण करना चाहिये।
*मिथुन*-इस राशि के वालो को गुरुवार का व्रत करना चाहीये।
*कर्क*-इस राशि वालो को शनि ग्रह की शांति करवाना चाहिये।साथ ही पुखराज भी धारण करना चाहिये।
*सिंह*-इस राशि वालों को शनि ग्रह की शांति करवाना चाहिये साथ ही पुखराज धारण करना चाहिये।
*कन्या*-इस राशि वालों को पुखराज धारण करने के साथ महालक्ष्मी को मिस्री तथा कमल का फूल अर्पण करना चाहिये।
*तुला*-इस राशि वालो को मंगलनाथ की पूजा के साथ गुरु ग्रह की शांति करानी चाहिये।
*वृश्चिक*-इस राशि वालो को शुक्र ग्रह की शांति करानी चाहिये साथ ही पुखराज धारण करना चाहिये।
*धनु*-इस राशि वालो को बुध ग्रह की शांति करानी चाहिये।साथ ही पुखराज धारण करना चाहिये।
*मकर*-इस राशि वालो को चंद्र ग्रह की पूजा करनी चाहिये साथ ही पीली वस्तुओं का दान देना चाहिये।
*कुम्भ*-इस राशि वालो को सूर्य ग्रह की शांति करनी चाहिये।साथ ही सफेद पुखराज धारण कराना चाहिये।
*मीन*-इस राशि वालो को पुखराज धारण करने के पश्चात शुक्र ग्रह की शांति करानी चाहिये।
प.चन्द्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931