धर्म के तट पर राष्ट्र की पूजा: कर्मश्री कांवड़ा यात्रा 10वां वर्ष

होशंगाबाद। होशगांबाद के जिस नर्मदा तट पर प्रतिदिन सिर्फ धार्मिक भजनों और मंत्रों की स्वर लहरियां ही गूंजती है, शनिवार सुबह वहां धर्म के साथ राष्ट्रभक्ति के तराने भी गूंजे। अवसर था भोपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘‘कर्मश्री’’ की कांवड़यात्रा का। प्रतिवर्ष बड़े उत्साह के साथ निकलने वाली कर्मश्री कांवड़यात्रा इस बार 10 वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। आज शनिवार सुबह यह कांवड़यात्रा सेठानी घाट से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने के पूर्व कांवड़यात्रा के संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधि विधान से माॅं नर्मदा की पूजा अर्चना की। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नर्मदा मैया का पूजन कराया। यात्रा संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सभी कांवड़ियों की ओर से  मां नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चूनरी भी समर्पित की गई। 

इस अवसर पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, भाजपा नेता अनुराग तिवारी, जीतू तिवारी, आलोक थापक, विकास नरोलिया, मनीष शर्मा सहित आठ हजार से अधिक कांवड़िए मौजूद थे। नर्मदा तट पर पूजन अर्चन उपरांत नर्मदा जल कांवड़ में भरकर कांवड़ियों का रेला जो निकला तो सेठानी घाट से सतरस्ते तक और सतरस्ते से भोपाल तिराहे तक पड़ने वाली हर गली, सभी चैक-चैराहे भी भगवामय हो गए। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ियों का सभी चैक चैराहों पर भव्य स्वागत किया गया। हर जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तो कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई थी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भोपाल तिराहे तक कांवड़ियों के साथ-साथ चलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे। सेठानी घाट से सुबह 9 बजे रवाना हुई कांवड़यात्रा खबर लिखे जाने तक भोपाल तिराहा पार कर चुकी है। यह यात्रा तीन दिनों में 111 किमी चलकर श्रावण सोमवार 1 अगस्त को भोपाल पहुंचेगी जहां लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भगवान के आशुतोष स्वरूप का कांवड़जल से जलाभिषेक किया जाएगा।

माॅं नर्मदा को ओढ़ाई 1100 मीटर लंबी चुनरी 
सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा के पूजन-आरती उपरांत विधायक रामेश्वर शर्मा सहित सभी कांवड़ियों ने 1100 मीटर लंबी चूनरी माॅं नर्मदा को समर्पित की। यह चुनरी एक दिन पूर्व शुक्रवार को भोपाल के संतनगर में निकाली गई चुनरी यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पूजी गई थी। समर्पित की गई चुनरी का एक छोर सेठानी घाट पर तो दूसरा छोर बोट के सहारे नदी के दूसरे किनारे तक पहंुचाकर माॅं नर्मदा का श्रंगार किया गया। यात्रा के संयोजक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमने पूरे प्रदेश् की खुश्हाली की कामना कर माॅं नर्मदा को चुनरी अर्पित की है। उन्होने कहा कि माॅं नर्मदा का मध्यप्रदेश पर बड़ा उपकार है।

मुख्यमंत्री शिवराजजी ने की है नदी संरक्षण की बड़ी पहल
नर्मदा तट सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा के पूजन-अर्चन उपरांत कावंड़ यात्रा शुरू करने से पूर्व संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यात्रा के संयोजक एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह कांवड़यात्रा मध्यप्रदेश की खुशहाली के लिए है, किसानों के लिए है, नदियां के संरक्षण लिए है। हमारे लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नदी संरक्षण के लिए विश्व का सबसे बड़ा अभियान चलाया है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होने कहा कि कांवड़यात्रा के माध्यम से भी हम जल संरक्षण का संदेश देते है, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, राष्ट्रचेतना-धर्मचेतना का प्रसार करते हैं। हमारी कांवड़यात्रा में अधिकांश युवा वर्ग शामिल होता है। युवाओं पर दिग्भ्रमित होने के आरोप लगते हैं लेकिन हमारी कांवड़यात्रा में आप आंख उठाकर देखेंगे तो 70 प्रतिशत से अधिक कावंड़िए युवा नजर आएंगे। इस से साबित होता है कि भारत का युवा दिग्भ्रमित नहीं है। अगर यह दिग्भ्रमित होता तो बेटी बचाने का, जल बचाने का, पर्यावरण बचाने का, धर्म चेतना-राष्ट्रचेतना जगाने और नशामुक्ति के अभियान के संकल्प लेकर कांवड़यात्रा पर कैसे निकलता ? उन्होने कहा कि माॅं नर्मदा के आंचल में हरियाली रहेगी तब तक पूरे देश में खुशहाली रहेगी। उन्होनें कहा कि यह कांवड़यात्रा एक धर्मयात्रा है, जनजागृति की यात्रा है। जनजागरण के संकल्पों की यात्रा है। जब तक माॅं नर्मदा की कृपा रहेगी, कांवड़यात्रा निकलती रहेगी। 

राष्ट्रध्वज-नर्मदा सेवायात्रा के ध्वज लेकर चल रहे कांवड़िए
कर्मश्री की 10 वीं कांवड़यात्रा में अनूठा प्रयोग किया गया है। इस यात्रा के शुरू में कांवड़िए राष्ट्रध्वज तिरंगा और नर्मदा सेवायात्रा का ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे हैं। पीछे कांवड़ियों का लम्बा रेला है। यात्रा संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांवड़यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रचेतना के प्रसार और नर्मदा सहित सभी नदियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए नर्मदा सेवा यात्रा का ध्वज सामने लेकर चल रहे हैं। पूरे यात्रा मार्ग में लोगों में राष्ट्रचेतना का प्रसार किया जाएगा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के अभिनव प्रयास नर्मदा सेवा यात्रा के संदेश का प्रसार किया जाएगा। जिससे लोगों में देश-प्रदेश और जीवनदायिनी नदियों के प्रति दायित्वबोध जाग्रत हो सके।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !