VIRAT KOHLI अब नरेंद्र मोदी से मुकाबला करेंगे, पीछा कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सलमान खान को पछाड़ दिया है। सोशल मीडिया पर अब उनके समान कोई लोक​प्रिय सितारा नहीं है। बस नरेंद्र मोदी हैं जो उनसे आगे चल रहे हैं। अब इन दो सितारों के बीच भी लोकप्रियता का मुकाबला होगा। हालांकि दोनों के बीच 4 करोड़ फालोअर्स का अंतर है। बॉलीवुड की मजेदार बात यह है कि क्यूट एक्ट्रेस लगातार उनका पीछा कर रहीं हैं। वो कोहली से आगे भी निकल सकतीं हैं। 

28 साल के बैटिंग सुपरस्टार ने सलमान खान को छह लाख से अधिक फॉलोअर्स से पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर विराट की लोकप्रियता रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रही है। कोहली क्रिकेट के हर प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं और और दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों से उन्हें प्यार और समर्थन हासिल हो रहा है। फेसबुक पर 25 जून 2017 तक टीम इंडिया के कप्तान को 3 करोड़, 57 लाख 34 हजार 420 लाइक्स मिल चुके थे। फिलहाल वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4.22 करोड़ फॉलोअर्स से पीछे हैं।

फेसबुक पर फॉलोअर्स की बात करें, तो कोहली ने बॉलीवुड सितारों जैसे सलमान खान (तीन करोड, 51 लाख 23 हजार 804), दीपिका पादुकोण (3 करोड़, 40 लाख 94 हजार 989), प्रियंका चोपड़ा (3 करोड़ 17 लाख 69 हजार 426) और अमिताभ बच्चन को (2 करोड़ 71 लाख 29 हजार 292) भी पीछे छोड़ दिया है।

उनकी गर्ल फ्रेंड और अभिनेता अनुष्का की आधिकारिक प्रोफाइल पर सिर्फ 84 लाख 16 हजार 694 फेसबुक लाइक्स हैं। ट्विटर पर कोहली के 1.6 करोड़ और इंस्ट्राग्राम पर 1.4 करोड़ चाहने वाले हैं और वह सोशल मीडिया के इतिहास में दुनियाभर में अब तक के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बन गए हैं।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!