आजम खान की नई बकवास: महिला आतंकी सैनिकों के प्राइवेट पार्ट काटकर RAPE का बदला ले रहीं हैं

नई दिल्ली। मुलायम सिंह यादव के नजदीकी नेता, यूपी में सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान ने फिर बकवास की है। आतंकियों का सपोर्ट करते हुए उसने भारतीय सेना का अपमान किया है। आजम ने कहा कि कश्मीर में जवानों को महिलाओं ने पीटा है। महिलाओं ने फौजियों के अंग काट लिए। असम और झारखंड में भी महिलाओं ने फौजियों को पीटा है। मोदी राज में देश राह से भटक गया है। देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है, जिसका परिणाम सभी के सामने है।

सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी ने आजम खान पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयान देते हैं। वह हमेशा ऐसा करते आ रहे हैं। वह कभी यह बयान देते हैं कि केवल मुसलममानों के कारण जीत हुई थी। सेना पर विवादित बयान देते हुए आजम ने कहा कि ऐसे घटनाओं से देश को शर्मिंदा होना चाहिए।

जिला रामपुर में समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय में पूर्व मंत्री आजम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में सबसे बड़ा राजनीतिक मूवमेंट बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का है, जिसकी आज भी हिन्दुस्तान कीमत अदा कर रहा है और शायद इसकी अदायगी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है। आजम खां ने कहा कि हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि अब हिन्दुस्तान अपने रास्ते से हट रहा है। देश के सियासती लोग बैलेट की बजाए बुलेट का रास्ता अख्तियार करना चाहते हैं, जिसका अंजाम सामने है। कश्मीर, झारखंड और असम में औरतें फौजियों को पीट रही हैं। रेप की घटनाओं के बदले में महिला दहशतगर्द उनके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गईं। इससे पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे। 

जुनैद, नजीब के कत्ल वो हैं, जो प्रकाश में आ जाते हैं, लेकिन आमतौर पर जो ज्यादती हो रही है, वो हुक्मरानी नहीं है। जब सिर उतरते हैं, तो ताज उतर जाते हैं। बेहद खतरनाक खेल हो रहा है। ईद के मौके पर बहन अपने भाई के घर नहीं गई, ताकि उनके चेहरे और उनके नाम की शिनाख्त न हो और उनकी हिफाजत हो सकते। आजम ने सवाल किया कि कहां लिए जा रहे हो मुल्क को?  

आजम खान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तंज करते हुए कहा कि भगवा दुपट्टे ओढ़कर जवानी आ गई। किसी वजीर ने कहा कि यह समाजवादी गुंडे हैं, तो पकड़ो उन्हें। अगर समाजवादी होते, तो पकड़े जाते मगर यह कैसे पकड़े जाएंगे, क्योंकि इनके गलों में भगवा दुपट्टे पड़े हैं। अगर गिरफ्तार करेंगे, तो थाने जला दिए जाएंगे। दरोगा जी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर भी हमला बोला।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !