CM शिवराज सिंह का लाड़ला अफसर 50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार | SURENDRA KATHURIA SAS

Updesh Awasthee
भोपाल। उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ 2016 के दौरान जिस अफसर को सीएम शिवराज सिंह ने बड़ी जिम्मेदारियां दीं और समापन के बाद सम्मानित किया वही सुरेंद्र कुमार कथूरिया आज 50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस, रीवा ने की है। सुरेंद्र कुमार कथूरिया इन दिनों सतना में नगरनिगम कमिश्नर है। सतना को हाल ही में स्मार्टसिटी की लिस्ट में शामिल किया गया है। कथूरिया के पास से 12 लाख रुपए नगद व 10 लाख रुपए का सोना (लगभग एक किलो सोना) बरामद किया है। उक्त कार्रवाई सिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ सुचित्रा अग्रवाल की शिकायत पर की गई। 

लोकायुक्त डीएसपी देवेश पाठक के नेतृ्त्व में 20 सदस्यीय टीम ने सोमवार दोपहर को निगमायुक्त सुरेंद्र कुमार कथूरिया के घर पर छापा मारा। डॉ अग्रवाल की शिकायत पर सतना नगर निगम आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया वर्तमान में सतना निगमायुक्त है। 

सुरेंद्र ने सिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ सुचित्रा अग्रवाल से अतिक्रमण हटाने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इतना ही नहीं निगमायुक्त ने डॉ सुचित्रा से 40 लाख रुपए कैश और 10 लाख के सोने की डिमांड की थी। डॉ सुचित्रा की शिकायत और सत्यता की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने सुरेंद्र के घर पर छापेमार कार्रवाई की, जिसमें 12 लाख रुपए नगद और 10 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया।

यह था मामला
रीवा लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने बताया कि कथूरिया को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निगम आयुक्त ने भरहुत नगर स्थित डॉ राजकुमार अग्रवाल के दो मंजिला मकान को तोड़ने के आदेश दिए थे। मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए कथूरिया ने डॉ अग्रवाल से 40 लाख रुपए नगद और एक किलो सोना मांगा था। डॉ अग्रवाल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इसकी एक किस्त के तौर पर 12 लाख रुपए और एक किलो सोना देना तय हुआ। सोमवार को जब संजय कथूरिया सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपए नगद और तीन बिस्किट के रूप में एक किलो सोना ले रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!