गुरु और शनि का शुभ संकेत: आपकी राशी भी होगी प्रभावित | ASTRO

Updesh Awasthee
जीएसटी इसके पहले नोटबंदी के कारण वर्तमान व्यापारिक और आर्थिक परिदृश्य बड़ी ऊहापोह की स्थिति मे है आमजन भी संशय की अवस्था मे है कि आगे क्या होगा। कही मंहगाई तो नही बढ़ जायेगी व्यापारी सशंकित है की कही ये इंस्पेक्टर राज़ तो नही। भविष्य मे क्या छिपा है ये तो समय आने पर ही मालूम पड़ेगा परन्तु हम ग्रहों की चाल से ये अवश्य बता सकते है की आगे क्या सम्भावना है।

गुरु और शनि का शुभ संकेत
11सितम्बर से गुरु महाराज तुला राशि मे प्रवेश करेंगे वहीं 25 अक्टूबर को शनि महाराज धनु राशि मे प्रवेश करेंगे। इस समय इन दोनो ग्रहों की स्थिति एक अलग ही संकेत दे रही है। गुरु महाराज इस समय शनि की उच्च राशि मे रहेंगे। वहीं शनिदेव गुरु की मूलत्रिकोण राशि में। इस समय सारी बागडोर गुरु ग्रह के हाथों मे रहेगी। गुरु मूल्य अर्थव्यवस्था तथा शनिदेव कर्म रोजगार तथा समाज के कारक देव है दोनो का गुरु से सम्बंध होने से समाज अर्थव्यवस्था, सामजिक जीवनस्तर व्यापार, रोज़गार मे सुधार देखने को मिलेगा। धर्म ज्ञान,शिक्षा के स्तर मे सुधार होगा कुल मिलाकर आने वाला समय शुभ संकेत दे रहा है।

सभी राशियों के लिये परिणाम
*मेष*-राज्य व भाग्य पक्ष मजबूत होगा। नौकरी रोजगार मे अच्छी सफलता का योग।
*वृषभ*-गूढ़ कार्यों मे समय व्यतीत होगा। जटिल समस्यायों के निराकरण मे समय बीतेगा।
*मिथुन*-नौकरी रोजगार मे श्रेष्ठ सफलता का योग। शिक्षा मे अच्छी सफलता प्राप्ति का योग।भाग्यपक्ष बुलंद।
*कर्क*-विवादित कार्यों मे सफलता प्राप्ति का योग। वाहन मकान,भवन तथा सामाजिक कार्यों मे विशेष सफलता मिलेगी।
*सिंह*-शिक्षा संतान तथा मित्रवर्ग सम्बन्धी कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी।
*कन्या*-सम्पत्ति,वाहन तथा सामाजिक कार्यों मे विशेष उपलब्धि प्राप्ति के योग। परिवार मे मांगलिक कार्यों का योग।
*तुला*-विदेश यात्रा तथा बाहरी सम्बन्धों का योग। खिलाड़ियों यात्रा सम्बंधी कार्य करने वालों के लिये महत्वपूर्ण समय।
*वृश्चिक*-वाहन,भवन तथा सामाजिक कार्यों मे धन व्यय का योग। शिक्षा संतान तथा शारीरिक कार्यों मे व्यय का योग।
*धनु*-सभी प्रकार के कार्यों मे सफलता का योग। पद वाहन मान सम्मान प्राप्ति का योग। धन योग श्रेष्ठ।
*मकर*विदेश योग प्रबल।खर्च व्यय की वृद्धि होगी। खुद पर व्यय का योग।
*कुम्भ*-धन योग श्रेष्ठ। आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे। नौकरी रोजगार आदि मे भाग्यवर्धक सफलता का योग।
*मीन*-जटिल तथा गूढ़ कार्यों मे खास सफलता का योग। औधोगिक कार्यों मे नये अवसरों का योग।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!