जिसे अपना मानकर सबकुछ सौंपा, उसी ने 400 रुपए देकर भगा दिया

Updesh Awasthee
बैतूल। 16 साल की एक लड़की ने जिसे अपने सपनों का राजकुमार माना, उसने ऐसा जख्म दिया कि अब जिंदगी भर उसका दाग मिट नहीं पाएगा। उसने प्यार भरी बातें करके दिल जीता। खुद को सबसे केयरिंग साबित किया और घुमाने के लिए गोवा भी ले गया, लेकिन जैसे ही गोवा टूर शुरू हुआ, उसकी असलियत सामने आने लगी। पहले उसने चलती बस में फिजीकल रिलेशन बनाए, फिर गोवा में कई बार संबंध बनाए और जब टूर पूरा हुआ तो हाथ में 400 रुपए थमाकर वापस भगा दिया। छात्रा जिसे अपना सबकुछ मान चुकी थी, उसके बारे में कुछ भी नहीं जानती। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

शहर की ओल्ड एफ कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पड़ोस की ही आंटी के मोबाइल में उसने अपनी फेसबुक आईडी बना रखी थी। इसके बाद अमरावती के एक लड़के से उसकी चैटिंग होने लगी। बातों-बातों में दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा। श्वेता ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद शुरू हुई सपनों की दुनिया में बिना पंख की उड़ान। बातों बातों में उसने लड़की के सारे शौक, इच्छाएं और कमजोरियां जान लीं। इधर लड़की उसे अपना सबकुछ मान चुकी थी। मानो उसे अपने सपनों का राजकुमार मिल गया था। 

तीन सप्ताह पहले लड़का रविवार को बाइक से अमरावती से सारनी आया। दोनों का स्कूल के पास मिलना तय हुआ। यहां से वो लड़की को लेकर अमरावती के लिए चल पड़ा। अमरावती पहुंचने तक शाम हो गई, लड़के ने लड़की से गोवा चलने कहा। उसने पहले ही अमरावती से गोवा तक की एसी स्लीपर कोच बस की टिकट बुक करा रखी थी। यहां से वे सीधे गोवा चले गए।

लड़के ने स्लीपर कोच में लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। दूसरे दिन दोनों गोवा पहुंच गए। दोनों गोवा में पांच दिन एक गेस्ट हाउस में रहे, और दोनों में कई बार संबंध बने। गोवा से दोनों अमरावती आ गए। लड़के ने लड़की को 400 रुपए देकर भगा दिया। सारणी लौटी छात्रा ने सारी कहानी अपने परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामला दर्ज कर लिया गया है परंतु छात्रा अब तक नहीं बता पा रही है कि आखिर वो लड़का कौन था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!