केजरीवाल को कॉलर पकड़कर कुर्सी से घसीटते हुए तिहाड़ ले जाऊंगा: KAPIL MISHRA

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) की वित्तीय अनियमितताओं से पर्दा उठाने के दौरान बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा बेहोश हो गए। इससे पहले पत्रकार वार्ता में बात रखने के दौरान उनके चेहरे पर अरविंद केजरीवाल के प्रति जो गुस्सा और आंखों में बदला लेने की भावना देखी गई। उससे साफ जाहिर होता है कि अनशन समाप्त भी हो जाए तो भी यह लड़ाई अभी रुकने वाली नहीं है। बेहोश होने से ठीक पहले चेतावनी भरे लहजे में कपिल मिश्रा ने कहा कि अब आंखों में जरा सी भी शर्म बची है तो आज शाम तक केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। अन्यथा मैं केजरीवाल को कॉलर पकड़कर कुर्सी से घसीटते हुए तिहाड़ ले जाऊंगा।

उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि केजरीवाल सुन लें कि मैं कपिल मिश्रा हूं, उन्हें छोड़ूंगा नहीं। यह कहते हुए उन्होंने माइक साथ बैठे नील को दिया था कि वह बेहोश हो गए। बता दें कि रविवार को कपिल मिश्रा के अनशन का पांचवां दिन था। वह आम आदमी पार्टी की विदेश यात्रा का ब्योरा मांगने के लिए सिविल लाइन स्थित अताउर्रहमान लेन पर अनशन शुरू किया था। इसी बीच शनिवार को उन्होंने घोषणा की थी कि रविवार सुबह 11 बजे आप नेताओं के खिलाफ घोटाले के एक बड़े मामले से पर्दा उठाएंगे। पत्रकार वार्ता शुरू होने से पहले कपिल मिश्रा काफी उत्साहित थे। पत्रकार वार्ता में घोटाले के सुबूत वाले दस्तावेजों का गट्ठर वह स्वयं लेकर आए।

मिश्रा के आरोप
केजरीवाल ने देश के साथ धोखा किया है। चंदे के नाम पर देश का सबसे बड़ा घोटाला किया गया। 
2014-15 में आप के खाते में 65.5 करोड़ रुपए थे। 
चुनाव आयोग को सिर्फ 32.4 करोड़ की ही जानकारी दी गई।
करीब 33 करोड़ के चंदे की जानकारी छिपाई गई।
पार्टी नेताओं से कहा कि सिर्फ 27.3 करोड़ ही हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि पैसा है ही नहीं। 
पार्टी ने अपने खाते में 461 बोगस इंट्रियां कीं। 
फर्जी कंपनियों ने दो करोड़ रुपये चंदे के रूप में दिए।
ये कंपनियां अरविंद केजरीवाल के करीबियों की थीं।
आप विधायक शिवचरण गोयल इन कंपनियों से जुड़़े हैं। 
कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता ने गोयल को दिए थे दो करोड़।
सभी कंपनियों का चार्टर्ड अकाउंटेंट एक ही है।

प्रिया बंसल का टैक्स चार हजार, चंदा दिया 90 लाख
मिश्रा ने आप के चंदे में धांधली का उदाहरण देते हुए कहा कि बेंगलुरु की प्रिया बंसल से आप को 90 लाख रुपये चंदा मिला, लेकिन 2014-15 और 2015-16 में उसकी कर योग्य आय सिर्फ चार हजार रुपये थी।

आप का जवाब
मिश्रा वे ही आरोप लगा रहे हैं, जो भाजपा 2015 के विधानसभा चुनाव में लगा चुकी है। 
भाजपा आप को खत्म करना चाहती है। उसके तो एक अध्यक्ष रक्षा सौदे में दलाली लेते हुए पकड़े गए थे।
आप व केजरीवाल की विश्वसनीयता पर सवाल न उठाएं। वह चंदे में पारदर्शिता लाए हैं। 
ढाई साल में केंद्र की सबसे ताकतवर सरकार आप के खिलाफ इस मामले में सुबूत नहीं जुटा सकी। 
मिश्रा जो चेक दिखा रहे हैं, वह फर्जी है, भाजपा का भी ऐसा चेक हम दिखा रहे हैं।

पहले लगाया था दो करोड़ रुपये लेने का आरोप
मिश्रा ने गत सात मई को आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने उनकी मौजूदगी में मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लिये थे। 

सेहत ठीक, अनशन से कमजोरी
प्रेस कांफ्रेंस में बेहोश होने के बाद कपिल मिश्रा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी सेहत ठीक पाई गई। पांच दिनों से अनशन के कारण कमजोरी व डिहाइड्रेशन है। बता दें कि मिश्रा आप नेताओं के विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग पर पांच दिन से अनशन कर रहे हैं।

सच्चे गुरु-चेले
आप से अलग होने के बाद स्वराज इंडिया बनाने वाले योगेंद्र यादव ने तंज किया, अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा सच्ची गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल हैं। 
--------
मिश्रा के जवाब में झा का अनशन
कपिल मिश्रा के अनशन के जवाब में केजरीवाल कैंप के आप विधायक संजीव झा ने भी अनशन शुरू कर दिया है। झा ने कहा कि मिश्रा सरकार में थे तो मौन थे, बाहर होते ही आरोप लगाने लगे हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !